लव-जिहाद प्रमोट कर रहा Bigg Boss? भड़का ये एक्टर बोला- मेंटालिटी साफ दिख....

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में काफी बवाल देखने को मिल रहा है, वहीं अब एक एक्टर ने बिग बॉस पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाया।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 12:52 PM IST
Bigg Boss 20 Controversy
X

Bigg Boss 20 Controversy

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है, इस सीज़न का हिस्सा बनें सभी खिलाड़ी पहले ही दिन से घर में अपना गेम दिखाने में जुट चुके हैं, हर बढ़ते एपिसोड के साथ खेल बेहद रोचक हो चला है और दर्शक भी अब कंटेस्टेंट्स को समझ पा रहें हैं। बिग बॉस की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, वहीं इसी बीच एक जाने माने एक्टर ने बिग बॉस पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से हंगामा मच गया, आइए डिटेल में बताते हैं।

लव-जिहाद को प्रमोट कर रहा बिग बॉस

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे बड़े, बूढ़े, बुजुर्ग और बच्चे सभी पसंद करते हैं, जब से बिग बॉस का ये नया सीजन शुरू हुआ है, तभी से इसने दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, वहीं अब एक जाने माने एक्टर ने बिग बॉस पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाया, जिससे दर्शक भी सहमति जता रहें हैं। जिस एक्टर ने बिग बॉस पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाया है, उनका नाम अमृत सिंह डरेन (Amrit Singh Darren) है।


अमृत सिंह एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, प्रोड्यूसर, गायक और मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस के मेकर्स की जमकर क्लास लगाई। अमृत सिंह ने अपने पोस्ट में बिग बॉस पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर आप ध्यान से देखेंगे तो बिग बॉस पूरा मुस्लिम आदमियों से भरा है, बिग बॉस लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। मेकर्स ज्यादा मुस्लिम आदमियों और जबकि हिंदू लड़कियों को कास्ट कर बिग बॉस को एक अलग लेवल पर ले जा रहें हैं। बिग बॉस अपनी मेंटालिटी खुद बयां कर रहा है, प्लीज ध्यान दें, इस शो को जल्द बंद हो जाना चाहिए।"

फिल्ममेकर अमृत सिंह द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शक उनकी इस बात से सहमति भी जता रहें हैं, एक दर्शक ने कमेंट करते हुए लिखा, "हां मैंने पहले ही नोटिस किया था, और हो भी क्यों न, इसके प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और होस्ट सब तो मुस्लिम है।" दूसरे ने लिखा, "हां, मैंने भी जब कंटेस्टेंट्स लिस्ट देखी तो यही सोचा।" तीसरे ने लिखा, "ये बिग बॉस इस्लामिक बिग बॉस हो गया है।" चौथे ने लिखा, "बायकॉट करो बिग बॉस को।" इसी तरह पूरे कमेंट बॉक्स में ही बिग बॉस की कास्टिंग को लेकर दर्शक सवाल उठाते नजर आ रहें हैं। सिर्फ यही नहीं, सोशल मीडिया पर तो बिग बॉस 20 को लेकर मीम भी छाए हुए हैं, जिसमें लिखा हुआ है बिग बॉस 20 मुस्लिम बिग बॉस है, क्योंकि इस सीज़न में ज्यादातर मुस्लिम कंटेस्टेंट्स ही हिस्सा बनें हैं। फिलहाल अमृत सिंह के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story