Arjun Sarja ने नाम बदलकर बनाई अपनी पहचान, बेटी और पत्नी दोनों एक्ट्रेस, किस धर्म को मानते,जाने सबकुछ

Arjun Sarja Family And Religion: ब्लास्ट मूवी के एक्टर अर्जुन सरजा के बारे में जानिए सबकुछ इनके परिवार, पत्नी और बच्चों और नेटवर्थ के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 29 May 2026 3:31 PM IST
Arjun Sarja Biography In Hindi
X

Blost Movie Actor Arjun Sarja Wife, Daughter, Religion, Caste, Net Worth, Biography (Image Credit-Social Media)

Arjun Sarja Biography: अर्जुन सरजा जोकि साउथ के एक प्रसिद्ध एक्टर हैं। इन्होंने तमिल सिनेमा में कई सारी फिल्मों में काम किया है। आज उनकी फिल्म ब्लास्ट रिलीज हुई है। ब्लास्ट फिल्म की कहानी एक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं ब्लास्ट फिल्म की कहानी बाप और बेटी के ईर्द गिर्द घूमती है। बेटी-बाप की ही तरह कराटे मास्टर है। और दोनों एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। लेकिन आज हम आपको Arjun Sarja की फिल्म ब्लास्ट के बारे में नहीं बल्कि उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं।

अर्जुन सरजा के जीवनी के बारे में (Arjun Sarja Biography In Hindi)-



अर्जुन सरजा का वास्तविक नाम श्रीनिवासा सरजा है। Arjun Sarja को अशोक बाबू, सीनू और एक्शन किंग के नाम से जाना जाता है। 15 अगस्त 1964 में कर्नाटक में जन्में Arjun Sarja ने पुतानी एजेंड 123 से 1979 को कन्नड़ मूवी से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद इन्होंने साउथ सिनेमा में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। तमिल सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध एक्टर में से एक हैं Arjun Sarja, थलापति विजय, सूर्या और Arjun Sarja तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर हैं।

अर्जुन सरजा के परिवार में कौन-कौन है (Arjun Sarja Family)-

अर्जुन सरजा के पिता शक्ति प्रसाद भी एक एक्टर थे। इनकी माँ का नाम लक्ष्मी है, जोकि एक कला शिक्षिका है। अर्जुन सरजा के एक भाई हैं जिनका नाम किशोर सरजा है। जोकि एक निर्देशक हैं। और उनका देहांत हो गया है। अर्जुन सरजा की पत्नी का नाम आशा रानी है। अर्जुन सरजा और आशा रानी की दो बेटियाँ हैं। अर्जुन सरजा की पत्नी का नाम ऐश्वर्या अर्जुन और अंजना है। अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन एक एक्ट्रेस (Arjun Sarja Daughter) हैं।



अर्जुन सरजा किस धर्म को मानते हैं (Arjun Sarja Religion And Caste)-

अर्जुन सरजा कर्नाटक के हिंदू धर्म को मानते हैं और अर्जुन सरजा कुंचितिगा (या वोक्कालिगा) ​​जाति से आते हैं

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story