TRENDING TAGS :
Blast Movie Collection Day 1: अच्छा रिव्यू मिलने के बाद भी नहीं चली ब्लास्ट, किया बस इतना कलेक्शन
Blast Box Office Collection Day 1: अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जानिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है
Blast Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Blast Collection Day 1: अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। सुभाष के राज द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लास्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा के अलावा प्रीति मुकुंधन और अभिरानी लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ब्लास्ट मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स दोनों द्वारा अच्छे रिव्यू मिले हैं। चलिए जानते हैं ब्लास्ट मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन किया है।
ब्लास्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Blast Box Office Collection Day 1)-
एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है। जो कराटे में माहिर हैं। उनका पूरा परिवार इस आर्ट्स में माहिर है। फिल्म के एक्शन सीन्स, कोरियोग्राफर के लिए तारीफ बटोर रहा है। इस फिल्म की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। फिल्म की कहानी बाप और बेटी के ईर्द-गिर्द घूमती है। नीला कराटे सीख रही होती है और अपना पहला मैच हार जाती है। जब उसके पिता जिसका किरदार अर्जुन निभा रहे हैं। उनको इसके बारे में पता चलता है वो उसे समझाते हैं और बताते हैं कि वो भी अपना पहला मैच हार गए थे। फिल्म की कहानी में तब अचानक से मोड़ देखने को मिलता है। जब 7,000 करोड़ रुपये की एक खनन परियोजना (mining project) दांव पर लग जाती है और एक कॉर्पोरेट विलेन उनके परिवार की शांति में खलल डालने की कोशिश करता है। इसके बाद परिवार को जान बचाने के लिए एक बेरहम गैंग से खतरनाक लड़ाई लड़नी पड़ती है।
अर्जुन सरजा के साथ ही साथ प्रीति और अभिरामी के किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट मूवी ने मोहनलाल की दृश्यम 3 से टक्कर ली है। यदि ब्लास्ट मूवी के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रूपए (Blast Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर लिया है।


