Bobby Deol Affairs:इस करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं बॉबी देओल की पत्नी,पहले इन एक्ट्रेस को किया डेट

Bobby Deol Ex-Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल पत्नी तान्या देओल के साथ अच्छे से अपना शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कर चुके हैं इन्हें डेट

Shikha Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 5:18 PM IST
Who Is Bobby Deol Wife
X

Bobby Deol Affairs (Image Credit-Social Media)

Bobby Deol Affairs: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। बता दे कि इस हफ्ते Bobby Deol की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के किरदार ने इतनी सुर्खियाँ बटोरी की उसके बाद लगातार उनके पास प्रोजेक्ट की लंबी लाइन लग गई। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बंदर जिसके ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज किया जा चुका है। और दर्शकों ने इस फिल्म के ट्रेलर और गाने को काफी पसंद किया है। तो वहीं इस समय बंदर मूवी के प्रमोशन के लिए Bobby Deol अपने जीवन से जुड़ी कई पहलुओं पर से पर्दा उठा रहे हैं। आज हम Bobby Deol के जीवन से जुड़े कुछ ऐसी चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए जानते हैं Bobby Deol की पत्नी कौन हैं और उनसे पहले बॉबी देओल के जिंदगी में और कौन-कौन सी लड़कियाँ थी।

बॉबी देओल ने किन-किन एक्ट्रेस को किया है डेट (Bobby Deol Ex-Girlfriends)-

नीलम कोठारी बॉबी देओल रिलेशनशिप (Bobby Deol Neelam Kothari Relationship)-

Bobby Deol का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट कि माने तो दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 5 सालों तक डेट किया था। 90 दशक में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अखबारों में अक्सर यह खबरें आती थी कि बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। फिर दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों ने आपसी सहमति से ये रिश्ता खत्म किया था। नीलम कोठारी ने बताया कि एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से शादी करने से उनकी अपनी पहचान और करियर दोनों ही खतरें में पड़ सकता है।



बॉबी देओल पूजा भट्ट रिलेशनशिप (Bobby Deol Pooja Bhatt Relatioship)-



बॉबी देओल का नाम नीलम कोठारी के बाद पूजा भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों के रिश्ते की खबरें काफी समय से अखबारों की हैडलाइन बनी हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका रिश्ता काफी खास था।

बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल कौन हैं (Who Is Bobby Deol Wife Tanya Deol)-



बॉबी देओल की मुलाकात 1990 में मुंबई के एक इतालवी कैफे में तान्या आहूजा जोकि करोड़पति व्यवसायी देविंदर आहूजा की बेटी उनसे हुई। दोनों का रिश्ता तुरंत प्यार में बदल गया। करीबी दोस्तों की मद्द से उनका परिचय हुआ और 30 मई 1996 में उनकी शादी हो गई। जहाँ बॉलीवुड में आज के समय में शादी के बाद तलाक आम बात हैं, वहाँ बॉबी देओल और तान्या देओल आजतक साथ हैं। उनकी शादी को 35 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों के दो बेटे हैं। जिनका नाम आर्यमन और धर्म है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story