TRENDING TAGS :
Bollywood का क्या हर एक एक्टर ले सकता है बुलेट प्रूफ गाड़ी? इसके लिए हैं कड़े नियम
Can Bollywood Actors Buy Bullet Proof Car: टाइगर श्रॉफ पर हालहि में जो फायरिंग हुई है, इन सबकी वजह से हर किसी के मन में एक ही सवाल है, क्या हर एक एक्टर खरीद सकता है बुलेट प्रूफ कार
Can Bollywood Actors Buy Bullet Proof Car (Image Credit- Social Media)
Bollywood Actors Bullet Proof Car: बॉलीवुड एक्टर्स को इन दिनों लगातार धमकियाँ मिल रही है। तो वहीं रविवार को एक्टर टाइगर श्रॉफ जब फुटबॉल खेलकर आ रहे थे। उस समय जुहू में उनकी कार पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के लोगों ने गोली से उनकी कार पर हमला कर दिया है। जिसके बाद वहाँ अफरा-तफरी मच गई, पुलिस द्वारा उन युवकों को पकड़ लिया गया है। और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। तो वहीं इस घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को चोट लगी है। थोड़ी बहुत ट्राइगर श्रॉफ को भी चोट लगी है। इन सबके बीच एक सवाल सबके जहन में उठ रहा है यदि टाइगर श्रॉफ के पास बुलेट प्रूफ कार होती तो शायद उनके साथ ऐसा ना होता। क्योंकि वो जिस कार में थे वो समान्य लग्जरी सेडान कार थी। चलिए जानते हैं क्या हर एक एक्टर बुलेट प्रूफ कार नहीं खरीद सकता है।
क्या हर एक एक्टर बूलेटप्रूफ कार खरीद सकता है (Can Every Bollywood Actors Purchase Bullet Proof Car)-
बता दे कि हर एक एक्टर यहाँ तक की आम नागरिक भी बुलेट प्रूफ कार खरीद सकता है। लेकिन इसके नियम काफी सख्त हैं, भारत में वाहन को बुलेटप्रूफ बनाने से पहले गृह मंत्रालय, डीपीआईआईटी (DPIIT), और स्थानीय पुलिस (एसपी या डीएम) से अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति मिलने से पहले सुरक्षा की जाँच की जाती है। कार का मॉडिफिकेशन पूरा होने के बाद, किसी अधिकृत 'बैलिस्टिक परीक्षण प्रयोगशाला' (Ballistic Testing Lab) द्वारा गाड़ी का निरीक्षण किया जाता है और अनुपालन प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसके बाद ही आरटीओ (RTO) में पंजीकरण होता है।
बता दे कि बुलेट प्रूफ कार करनाने के लिए काफी खर्चा होता है, इसके लिए करोड़ो लगता है इसलिए आम व्यक्ति इस कार को नहीं खरीद सकता है। लेकिन सेलिब्रेटी इस कार को खरीद सकते हैं।
बॉलीवुड में सलमान खान समेत कई अन्य अभिनेताओं के पास ऐसी कार है। क्योंकि सलमान खान को पहले से ही लगातार लॉरेंस विश्नोई गैंग द्वारा धमकियाँ दी जा रही है। यहाँ तक टाइगर श्रॉफ मामले में भी उनको धमकियाँ दी गई है। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा के साथ ही साथ टाइगर श्रॉफ की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


