×

B'DAY: एक्ट्रेस नूतन के 81वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया क्रिएटिव डूडल, यूं किया उन्हें विश

By
Published on: 4 Jun 2017 5:43 AM GMT
BDAY: एक्ट्रेस नूतन के 81वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया क्रिएटिव डूडल, यूं किया उन्हें विश
X

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड की उस हसीं अदाकारा का जन्मदिन है, जिन्होंने महिलाओं के अस्तित्व को कायम किया। उनकी खूबसूरती जहां लोगों के दिलों पर राज करती थी, वहीं उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं।

गूगल इंडिया ने बॉलीवुड के बीते जमाने की बेहतरीन अदाकारा नूतन के 81वें जन्मदिन पर उनका बेहद रचनात्मक डूडल बनाया है। डूडल में नूतन के चेहरे के अलग-अलग भाव दिखाए गए हैं। डूडल के जरिए नूतन के चेहरे के चार भावों को दर्शाया गया है।

नूतन का जन्म 4 जून, 1936 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 70 फिल्मों में काम किया था। पुरुष प्रधान फिल्मों के दौर में नूतन ने अपने अभिनय क्षमता से महिला किरदारों को अलग जगह दिलाई। उनकी महिला प्रधान फिल्मों में 'बंदिनी', 'सुजाता', 'सीमा' जैसी फिल्मों का नाम आता है।

उन्होंने राज कपूर, दिलीप कुमार, सुनील दत्त जैसे बड़े कलाकारों के साथ कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी।

वह सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी थी। उन्हें 1974 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

उनकी शादी रजनीश बहल से हुई और अभिनेता मोहनीश बहल उनके बेटे हैं। नूतन का 21 फरवरी 1991 को निधन हो गया, लेकिन उन्हें उनके अभिनय के बूते आज भी याद किया जाता है।

Next Story