Rekha Viral Video: ओहो! मीडिया के सामने ये क्या कर बैठीं रेखा, वीडियो देख क्या कहेंगे आप?

Rekha Viral Video: रेखा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि अब पूरे सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा होने लग गई है। आइए आपको उनका वीडियो दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Oct 2023 3:42 PM IST
Rekha
X

Rekha (Photo- Social Media)

Rekha Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा आज भी अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। 69 साल की उम्र में भी रेखा के चेहरे का नूर इस तरह बरकरार है कि आज वह भी बॉलीवुड की कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देते नजर आती हैं। रेखा जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, अपनी खूबसूरती के चलते पूरी लाइमलाइट वही लूट ले जाती हैं। अभी हाल ही में रेखा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि अब पूरे सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा होने लग गई है। आइए आपको उनका वीडियो दिखाते हैं।

इस इवेंट में स्पॉट हुईं रेखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रेखा वैसे तो फिल्मी दुनिया से काफी लंबे समय से दूर हैं, हालांकि वह अक्सर ही इवेंट्स में स्पॉट की जाती हैं। अभी हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वह किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सज धज कर पहुंचीं थीं। दरअसल रेखा शनिवार को आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं थीं, जहां बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी नजर आईं। इसी रिसेप्शन पार्टी के दौरान रेखा मीडिया के सामने ही कुछ ऐसा कर बैठीं कि अब पूरे इंटरनेट की दुनिया में उनकी जोरों-शोरों से चर्चा होने लगी है।


रेखा ने छुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर

रेखा लेस्ली टिमिन्स की रिसेप्शन पार्टी में अपने लुक्स को लेकर तारीफें तो बटोर ही रहीं हैं, साथ ही साथ एक और वजह से वह लाइमलाइट में हैं। दरअसल वह जैसे ही रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं, उनका सामना अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटी सोनाक्षी सिन्हा से हुआ। रेखा ने जैसा ही शत्रुघ्न सिन्हा को देखा, उन्होंने तुरंत ही उनके पैर छुए, जिसके बाद शत्रुघ्न ने रेखा को अपने गले लगा लिया। वहीं यह नजारा देख शत्रुघ्न की पत्नी पूनम के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक था, वह बेहद हैरान दिखीं। रेखा ने फिर पूनम और सोनाक्षी को भी गले लगाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।

क्या खत्म हुई रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच की दुश्मनी

रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के इस वायरल वीडियो ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है, लोग यही सोच रहें हैं कि क्या रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच की सालों पुरानी दुश्मनी खत्म हो गई है, तभी तो रिसेप्शन पार्टी में दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिली। जानकारी के लिए बता दें कि रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच फिल्म "खून भरी मांग" के दौरान अनबन हुई थी और तभी से दोनों के बीच यह दुश्मनी बढ़ती गई और अब लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ पहले जैसा हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है, यूजर्स रेखा को खूब तारीफ कर रहें हैं।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story