×

Richa Chadha Tweet On Galwan: भारतीय सेना के 'अपमान' पर मचा बवाल, गलवान वाले ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी

Richa Chadha Tweet On Galwan: हिंदी फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के एक ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। ऋचा पर सेना के अपमान का आरोप लग रहा है।

aman
Written By aman
Published on: 24 Nov 2022 8:38 AM GMT (Updated on: 24 Nov 2022 9:03 AM GMT)
bollywood actress richa chadha tweet galwan says hi actor trolled for mocking indian army sparks row
X

Richa Chadha (Social Media)

Richa Chadha Tweet On Galwan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Bollywood actress Richa Chadha) अपने एक ट्वीट से इन दिनों विवादों में हैं। अदाकारा ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर कह दिया की बवाल मच गया। ऋचा चड्डा पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा है। उन्होंने गलवान पर उनके विवादित बोल से ये पूरा विवाद शुरू हुआ। हालांकि, विवाद बढ़ने पर एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर माफी मांग ली है।

दरअसल, ऋचा चड्ढा ने ऐसा ट्वीट किया कि देशभर में बवाल मच गया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) को लेकर उन्होंने ट्वीट किया था। ऋचा चड्ढा ने एक सैन्य अधिकारी के बयान वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'गलवान सेज़ Hi'। उनके इतना लिखने ही ट्रोलर्स उन पर ट्वीट पड़े। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर ऋचा की जमकर आलोचना हुई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने भी इसे शर्मनाक बताया और कार्रवाई की मांग की। विवाद को बढ़ता देख अभिनेत्री ने अपने कदम पीछे और एक बयान जारी कर माफी मांग ली।

ऋचा बोलीं-...मैं माफी मांगती हूं

अपने ट्वीट पर बढ़ते विवाद को देख एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने पांव पीछे खींच लिए। उन्होंने एक बयान ट्वीट किया। जिसमें कहा, कि 'अगर तीन शब्दों से विवाद हो रहा है। उससे किसी को बुरा लगा है या दुख हुआ तो मैं माफी मांगती हूं। मेरा ये मकसद कतई नहीं हो सकता।'

जानें क्या है मामला?

सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi) ने हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'पीओके वापस लेने के लिए सेना तैयार है। बस सरकार के आदेश का इंतजार है।' उनके इसी बयान वाले ट्वीट पर एक्ट्रेस ऋचा ने रिप्लाई दिया। जिसके बाद बवाल मच गया। हालांकि, ऋचा ने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया। अब वो ट्वीट आपको देखने को नहीं मिलेगा।

मनजिंदर सिरसा ने ऋचा को बताया 'थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस'

इस विवाद में नेता भी कूद पड़े। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP leader Manjinder Singh Sirsa) ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को शर्मनाक बताया। सिरसा ने मांग की, 'इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। ये हमारी सेना का अपमान है। यह उचित नहीं है।' मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में बीजेपी नेता ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस बताया। उन्होंने कहा, कि 'ऋचा चड्ढा जैसी 'थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस' पब्लिसिटी स्टंट के लिए इंडियन आर्मी का अपमान कर रही हैं। ऋचा चड्ढा राहुल गांधी और कांग्रेस की उपासक हैं। इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story