Bollywood Celebs Suicide Case: बॉलीवुड समेत टीवी जगत के इन सितारों ने की खुदखुशी, मौत आज भी रहस्य

Bollywood And TV Celebs Suicide Case: बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही सुसाइड कर लिया और दुनिया को अलविदा कह गए

Shikha Tiwari
Published on: 16 Jun 2026 2:00 PM IST (Updated on: 16 Jun 2026 9:56 PM IST)
Bollywood And TV Actors Name Died By Suicide
X

Bollywood And TV Celebs Suicide Case (Image Credit- Social Media)

Bollywood And TV Celebs Suicide Case: जहाँ इस समय लाइमलाइट के चक्कर में ज्यादातर युवाओं का सपना होता है। मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाकर मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाना, कई एक्टर और एक्ट्रेस शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स से प्रेरणा लेकर अपना घर छोड़कर मुबंई जैसी महानगरी में अपना सपना पूरा करने आ जाते हैं। जहाँ पर कई एक्टर और एक्ट्रेस के हाथ में सफलता लगती हैं, तो वहीं कई ऐसे भी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनको कम उम्र में सफलता तो मिल जाती है, लेकिन इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इस समय लाइमलाइट में संचिता उगले सुसाइड केस काफी ज्यादा है। जिन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों इंड्रस्टी में काम किया। लेकिन बहुत कम उम्र में ही फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत के कुछ ऐसे ही एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने काफी कम उम्र में खुद की जान ले ली। लेकिन आज तक उनके मौत का कारण एक रहस्य ही बना हुआ है।

बॉलीवुड और टीवी जगत के वो एक्टर और एक्ट्रेस जिन्होंने किया सुसाइड (Bollywood And TV Actor And Actoress Died By Suicide List)-

सुंशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)-



टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में भी काफी अच्छी-खासी पहचान बना ली थी। धोनी, पीके, केदारनाथ समेत कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा लेकिन उनकी ये सफलता ज्यादा दिन तक उनके साथ नहीं रह पाई। उन्होंने अपने ही घर में 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में खुदखुशी कर ली। उनके देहांत के बाद उनके फैस समेत घरवालों ने उनकी मौत को एक साजिश बताया। इसकी कड़ी जाँच की मांग की कितनी गिरफ्तारियाँ हुई, बॉलीवुड को बॉयकॉट किया गया। लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)-





बालिका वधु जैसे फेमस टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपने ही घर में फांसी लगा लिया था। 1 अप्रैल 2016 को उनको गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उनको मृत्य घोषित कर दिया गया था। उनके सुसाइड के बाद उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन आज भी उनकी मौत एक राज ही बनकर रह गई है। जिस समय प्रत्युषा ने खुदखुशी की उस समय उनकी उम्र मात्र 24 साल थी।

जिया खान (Jiah Khan)-




जिया खान जिन्होंने हाउसफुल जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी में काम किया था। लेकिन 3 जून 2013 को उन्होंने अपने मुंबई स्थित अपॉर्टमेंट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। उनके निधन के बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन आज भी उनकी माँ उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही है। जिस समय जिया खान ने सुसाइड किया उस समय उनकी उम्र 25 साल थी।

सिल्क स्मिता (Slik Smitha)-




साउथ फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस, एक ऐसा दौर था जब सिल्क स्मिता यदि किसी फिल्म का हिस्सा बन जाती थी, तो उस फिल्म को सुपरहिट बनाने से कोई रोक नहीं पाता था। लेकिन उनके जीवन में भी ये सफलता ज्यादा समय तक नहीं टिकी, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सिल्क स्मिता ने 23 सिंतबर 1986 को अपने मुंबई स्थित घर में सुसाइट कर लिया था। उस समय सिल्क स्मिता की उम्र 35 वर्ष थी। उनकी मौत की वजह आर्थिक तंगी, असफल रिश्ते और डिप्रेशन बताया गया।

तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma)-

तुनिशा शर्मा जिन्होंने टीवी सीरियल में अपनी खूबसूरती और मासूमियत की वजह से एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन उन्होंने अपने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर लिया था। उस समय तुनिशा शर्मा की उम्र 21 साल थी। जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया। लेकिन आज भी इनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई।

गुरू दत्त (Guru Dutt)-


बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज एक्टर गुरू दत्त के बारे में भी कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने ने भी खुदखुशी कर ली थी। उनके मौत की वजह शराब की ओवरडोज और नीद की गोलियाँ बताई गई थी। उस समय गुरू दत्त 39 साल के थे। अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। उनके मौत की वजह डिप्रेशन और अकेलापन बताया गया।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story