Celebs Who Quit Movies: रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के ये मशहूर सेलेब्स छोड़ चुके हैं बड़ी फिल्में

Bollywood Celebs Who Quit Movies Like Ranveer Singh: रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने पर मचा इतना बवाल, इससे पहले भी सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक इन बड़े सितारों ने छोड़ी है फिल्में

Shikha Tiwari
Published on: 27 May 2026 8:28 AM IST
Bollywood Celebs Quit Movies Like Ranveer Singh
X

Bollywood Celebs Who Quit Films Before Ranveer Singh Don 3 Exit (Image Credit-Social Media)

Celebs Name Who Quit Movies: इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम चर्चाओं में छाया हुआ है। जिसके पीछे की वजह इस बार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar नहीं है। बल्कि उनकी वो फिल्म है, जिसकी शूटिंग के कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं के सामने रखी ऐसी शर्ते, जिसको उन्होंने मानने से कर दिया मना, तो रणवीर सिंह ने फिल्म को ही छोड़ दिया। अब आप समझ गए होंगे कि हम रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की चर्चित फिल्म Don 3 के बारे में बात कर रहे हैं। जिसकी वजह से रणवीर सिंह लगातार विवादों का हिस्सा बने हुए हैं। सोमवार को FWICE ने Don 3 को अचानक छोड़ने पर Ranveer Singh को असहयोग नोटिस दी है। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह ही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेस ने शूटिंग से पहले ही किसी कारणवश फिल्म को छोड़ा है। चलिए जानते हैं आज उन सेलेब्स के बारे में जो रणवीर सिंह की तरह छोड़ चुके हैं फिल्में

बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने रणवीर सिंह की ही तरह फिल्में छोड़ दी (Bollywood Celebs Quit Movies Like Ranveer Singh Don 3)-

सलमान खान (Salman Khan)-


सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इस लिस्ट में इनका भी नाम शामिल है। फिल्म जगत के सबसे बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ इंशाल्लाह करने वाले थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट थी। लेकिन सलमान खान ने बाद में इस फिल्म को करने से मना कर दिया। और ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। रिपोर्ट कि माने तो दोनों के बीच स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद था।

शाहरूख खान (Shahrukh Khan)-


बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के बारे में बता दे कि रोबोट मूवी में पहले वो मुख्य किरदार में नजर आने वाले थे। लेकिन शूटिंग के शुरूआती चरण में उन्होंने किसी कारणवश इस फिल्म को करने से मना कर दिया। और उनकी जगह फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आए। और फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)-



ऋतिक रोशन की बात करें तो उन्होंने शुद्धि नामक एक फिल्म साइन की थी। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)-



रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लगातार दो फिल्में छोड़ दी, जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। जिसमें कल्कि पार्ट 2 थी। जिसमें वो पहले पार्ट में अहम रोल निभाने के बाद दूसरे पार्ट से किनारा करती हुई नजर आई। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्प्रिरिट जिसमें उनके अपोजिट प्रभास थे। इस फिल्म को भी उन्होंने छोड़ दिया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)-



सलमान खान की फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करने वाली थी। लेकिन उन्होंने फिल्म साइन भी कर लिया था। लेकिन किसी वजह से उन्होंने शूटिंग से पहले फिल्म को छोड़ दिया। जिसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ को कास्ट किया गया था।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)-



करीना कपूर, ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है, में लीड रोल करने वाली थी। फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग भी की थी। रिपोर्ट कि माने तो उनकी माँ बबीता और राकेश रोशन के बीच किसी मतभेद की वजह से फिल्म को उन्होंने बीच में छोड़ दिया। जिसके बाद उनकी जगह अमीषा पटेल को साइन किया।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story