×

Bollywood Special: बेहद दिलचस्प है शम्मी कपूर की लव स्टोरी, पत्नी के निधन के बाद सदमे में चले गए थे एक्टर

Shammi Kapoor Love Story: शम्मी कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी कामयाबी हासिल की थी, उससे कई ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

Ruchi Jha
Published on: 28 April 2023 7:01 AM GMT

Shammi Kapoor Love Story: हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए जाने-जाने वाले दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि शम्मी कपूर अपनी लैविश लाइफ स्टाइल और अपनी लव स्टोरी के लिए काफी मशहूर थे और यह वाकई सच है। उनकी और गीता बाली की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। हालांकि, जितना सच्चा उनका प्यार था उतना समय वो दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं बिता पाए। आइए आपको शम्मी कपूर और गीता बाली की लव स्टोरी से जुड़े कुछ खास किस्से बताते हैं।

गीता बाली से अपनी जान से ज्यादा करते थे शम्मी कपूर

किसी ने सच कहा है 'ये दिल है एक बार जिस पर आ जाता है उसके बिना रहना मुश्किल हो जाता है' ऐसा ही कुछ हाल शम्मी कपूर का भी था, क्योंकि उनका दिल गीता बाली के पास था। वहीं, गीता बाली भी शम्मी से बेहद प्यार करती थी। वह उनकी हर जरूरत का खास ख्याल रखती थीं। शम्मी कपूर की सफलता में गीता बाली ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया था। दोनों अपने गाने के कारण एक-दूसरे के करीब आए थे। दरअसल, शम्मी कपूर और गीता बाली दोनों को ही गाने का बहुत शौक था और यही दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब ले आया था।

रातों-रात गीता संग शम्मी कपूर ने रचाई थी शादी

यह उस समय की बात है जब शम्मी कपूर रानीखेत में 'रंगीन रातें' की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, इस फिल्म में गीता बाली का कोई रोल नहीं था, लेकिन शम्मी कपूर के साथ रहने के लिए उन्होंने फिल्म में एक लड़के का रोल प्ले करने की बात की थी और यहीं से दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए और भी ज्यादा बढ़ गया था। उस समय इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शम्मी ने गीता को प्रपोज किया था और गीता ने भी अपनी हामी भरी थी, जिसके बाद दोनों ने रातों-रात शादी कर ली थी।

गीता बाली के निधन से टूट गए थे शम्मी कपूर

शम्मी कपूर और गीता बाली की शादी 8 से 9 सालों तक चली थी। दरअसल एक बीमारी के कारण गीता माली की हालत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में चले गए थे। गीता के निधन के बाद शम्मी-राज कपूर के साथ छह महीने तक रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी ने बताया था कि शम्मी कपूर के लिए उनकी पहली पत्नी की मृत्यु एक बहुत बड़ा सदमा था। उन्होंने यह भी बताया था कि जब शम्मी कपूर ठीक होने के बाद हर साल गीता बाली की याद में 1 जनवरी से 21 जनवरी तक 21 दिनों तक शराब का सेवन नहीं करते थे। क्योंकि गीता बाली 1 जनवरी को बीमार हुई थीं और उसी महीने की 21 तारीख को उनका निधन हो गया।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story