TRENDING TAGS :
Bollywood Star Kids: अपने सुपरस्टार पापा की कार्बन कॉपी हैं ये स्टार किड्स, एक की तो आवाज भी सेम
Bollywood Star Kids: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जो हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं।
Fathers Day 2026
Bollywood Star Kids: फादर्स डे आज यानी कि 21 जून को मनाया जा रहा है, बॉलीवुड सितारे भी फादर्स डे मना रहें हैं, सोशल मीडिया पर सितारे अपने पिता संग तस्वीरें साझा कर उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं दे रहें हैं। आज फादर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हूबहू अपने सुपरस्टार पिता की तरह दिखते हैं, जी हां! वहीं एक स्टार किड की तो आवाज भी अपने पिता से बहुत मिलती है, चलिए जानते हैं...
अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं ये स्टार किड्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके बच्चे बिल्कुल उनकी कार्बन कॉपी लगते हैं, यहां देखें -
आर्यन खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बड़ा बेटा आर्यन खान हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं, जी हां! आर्यन खान का नैन नक्श सब कुछ पिता शाहरुख खान की तरह है, सिर्फ यही नहीं, आवाज भी शाहरुख खान से मिलती जुलती है, आप आर्यन की आवाज सुन कन्फ्यूज हो जाएंगे, क्योंकि उनकी आवाज भी शाहरुख खान ने खूब मिलती है।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं, जी हां! दोनों का चेहरा इस हद तक मिलता है कि एक पल के लिए दोनों को साथ में देख हर कोई कन्फ्यूज हो जाएगा कि सैफ अली खान कौन है और इब्राहिम अली खान कौन है। दोनों हूबहू दिखते हैं।
युग देवगन
अजय देवगन की बेटी युग देवगन भी अपने पिता की तरह ही दिखते हैं। युग देवगन को अधिकतर पैप्स द्वारा स्पॉट किया जाता है, वे अपने पिता के बेहद करीब हैं, दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर से मिलते जुलते हैं, रणबीर कपूर का चेहरा ऋषि कपूर से बेहद मिलता है, न केवल उनके चेहरे के नैन-नक्श और लुक, बल्कि उनकी चाल-ढाल और अदाएं भी पिता की तरह है। हालांकि रणबीर कपूर के सिर से पिता का साया हट चुका है, उन्होंने 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड के स्टंट और एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ भी अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं, टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की तरह ही दिखते हैं। जी हां! टाइगर को अक्सर उनके लुक्स, स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज के कारण अपने पिता जैकी श्रॉफ की कार्बन कॉपी माना जाता है।


