Bollywood Upcoming Movies: बैक टू बैक बिग बॉलीवुड रिलीज! मूवी लवर्स के लिए एकदम क्रेजी लाइनअप

Bollywood Upcoming Movies: फिल्म लवर्स के लिए जून और जुलाई का महीना बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि एक से एक शानदार फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगी हुईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Jun 2026 6:40 AM IST
Bollywood Upcoming Movies
X

Bollywood Upcoming Movies

Bollywood Upcoming Movies: मूवी लवर्स के लिए आने वाला हफ्ता बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि एक से एक बिग बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगीं हुईं हैं। 12 जून यानी कि इस शुक्रवार को एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं, हालांकि इन चारों ही फिल्मों को लेकर दर्शक उतने अधिक एक्साइटेड नहीं दिखे, लेकिन अब आने वाले हफ्ते से लेकर जुलाई महीने तक कुछ शानदार फिल्में आ रहीं हैं, जिसे देखने के लिए मूवी लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं वे कौन सी फिल्में हैं -

कॉकटेल 2

कॉकटेल 2 फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, दर्शक इस फिल्म के लिए बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, बता दें कि फिल्म में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, फिल्म के ट्रेलर और गानों की खूब सराहना हुई है और अब उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी करेगी। कॉकटेल 2 फिल्म 19 जून को रिलीज होने जा रही है, यानी कि सिर्फ एक हफ्ते बाद दर्शक इस फिल्म को एंजॉय कर सकेंगे।


वेलकम टू द जंगल

कॉकटेल 2 के बाद सिनेमाघरों में हंसी का तड़का लगाने अक्षय कुमार की फिल्म "वेलकम टू द जंगल" आ रही है। वेलकम टू द जंगल फिल्म को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं और जिस तरह का क्रेज बना हुआ है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म शानदार ओपनिंग ले सकती है। वेलकम टू द जंगल 26 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव और लारा दत्ता कैसी बेहतरीन स्टार कास्ट है।


अल्फा

वेलकम टू द जंगल के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद आलिया भट्ट अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आएंगी। जी हां! आलिया भट्ट की फिल्म "अल्फा" बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। हाल ही में अल्फा का टीजर रिवील किया गया, जिसे बहुत ही नेगेटिव प्रतिक्रिया मिली, साथ ही हॉलीवुड फिल्म का कॉपी भी कहा गया। अब देखना होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। अल्फा 3 जुलाई को रिलीज होगी।


धमाल 4

आलिया भट्ट की अल्फा का बाद अजय देवगन अपनी कॉमेडी फिल्म लेकर आयेंगे, जिसका नाम धमाल 4 है। अजय देवगन की धमाल 4 नाम की तरह से शानदार होने वाली है, क्योंकि फिल्म का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि हंसते हंसते दर्शकों के पेट में दर्द हो गया। महज ट्रेलर से ये हाल है तो सोचिए फिल्म कितनी शानदार होगी। धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, विजय पाटकर और जावेद जाफ़री मुख्य भूमिकाओं में हैं। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में 10 जुलाई को आ रही है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story