Chand Mera Dil Collection Day 1: चांद मेरा दिल मूवी हिट या फ्लॉप, जाने फिल्म का कलेक्शन

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है

Shikha Tiwari
Published on: 22 May 2026 4:02 PM IST (Updated on: 22 May 2026 9:20 PM IST)
Chand Mera Dil Collection Day 1
X

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1(Image Credit- Social Media)

Chand Mera Dil Collection Day 1: विवेक सोनी की फिल्म चांद मेरा दिल आज यानि 22 मई को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। ये साल की सबसे ज्यादा बेबस्री से इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। आज दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो चुका है। Chand Mera Dil एक रोमांटिक-ड्रामा पर आधारित फिल्म है। Chand Mera Dil से दर्शकों को काफी उम्मीदे थी। क्रिटिक्स द्वारा भी फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू दिया गया है। चलिए जानते हैं Chand Mera Dil दर्शकों को कितनी पसंद आई है। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1)-

Chand Mera Dil बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने के बाद क्रिटिक्स ने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इस बार फिल्म की कहानी एक लव-स्टोरी से काफी बढ़कर है। क्रिटिक्स के साथ ही साथ दर्शकों को भी फिल्म कहीं ना कहीं पसंद आई है। लेकिन Chand Mera Dil फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मलायम फिल्म दृश्यम 3 के साथ है। दृश्यम 3 भले ही हिंदी भाषा में ना रिलीज हुई हो लेकिन फिल्म अन्य भाषाओं में रिलीज हुई है। जिसकी वजह से हिंदी दर्शक को छोड़कर अन्य दर्शकों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

यदि अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म Chand Mera Dil के अबतक के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार चांद मेरा दिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1 करोड़ रूपए (Chand Mera Dil Day 1 Collection) का कलेक्शन किया है। ये सिर्फ अभी तक के आकड़े हैं, पूरे दिन के आकड़े आने बाकि हैं। जोकि आने वाले दिनों में बढ़ सकता है।

चांद मेरा दिल फिल्म की कहानी के बारे में (Chand Mera Dil Movie Plot)-

Chand Mera Dil फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। तो वहीं ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। Chand Mera Dil फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कहानी चांदनी और आरव के इर्द-गिर्द घूमती है। जो हैदराबाद के एक कॉलेज में मिलते हैं। बाद में प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उनकी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर आकर रूक जाती है। जब अनचाही गर्भावस्था जूझने लगते हैं। चांदनी बच्चे को रखने का फैसला करती है। जिसके बाद दोनों शादी कर लेते हैं और यहाँ से उनकी जिंदगी बदल जाती है। दोनों शादी कर लेते हैं और यहीं से सब कुछ बिगड़ने लगता है। बढ़ती हुई निराशा से उपजी एक कहासुनी मारपीट में बदल जाती है और आगे क्या होगा इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। जिसके लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story