Chand Mera Dil First Review: कैसी है अनन्या पांडे-लक्ष्य की चांद मेरा दिल? आया फर्स्ट रिव्यू

Chand Mera Dil First Review: अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, वहीं अब फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आ चुका है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 May 2026 10:03 PM IST
Chand Mera Dil First Review: कैसी है अनन्या पांडे-लक्ष्य की चांद मेरा दिल? आया फर्स्ट रिव्यू
X

Chand Mera Dil First Review: रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई को रिलीज होने वाली है, फिल्म में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखेंगे। चांद मेरा दिल एक ऐसी फिल्म होने वाली है, जिसका प्रमोशन फिल्म की टीम द्वारा बेहद कम किया जा रहा है, जहां फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के लिए फिल्म की टीम व मेकर्स प्रमोशन में अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं, वहीं चांद मेरा दिल मूवी का प्रमोशन किया ही नहीं गया, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है, इसी बीच अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।

चांद मेरा दिल फर्स्ट रिव्यू

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल कल से सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी, यदि आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहें हैं तो सबसे पहले इसका रिव्यू पढ़ ले। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा चांद मेरा दिल फिल्म का रिव्यू किया गया है, चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा।


तरण आदर्श ने करण जौहर की फिल्म चांद मेरा दिल का रिव्यू करते हुए फिल्म को impactful बताया, और उन्होंने इस फिल्म को 3 एंड हॉफ रेटिंग भी दी। वहीं रिव्यू करते हुए उन्होंने लिखा, "यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं है... मनमोहक अभिनय, कई शानदार भावनात्मक क्षण और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक इस फिल्म की खूबियां हैं... दूसरा भाग और बेहतर हो सकता था। चांद मेरा दिल एक आम प्रेम कहानी लग सकती है क्योंकि निर्माताओं ने प्रमोशनल कंटेंट में ज़्यादा कुछ नहीं बताया है... हालांकि फिल्म पहले 30 मिनट में जानी-पहचानी राह पर चलती हुई प्रतीत होती है, लेकिन इसके तुरंत बाद कहानी का रुख बदल जाता है और आपको पूरी तरह से चौंका देता है। निर्देशक विवेक सोनी ने कहानी में गर्माहट, कोमलता और दिल को छू लेने वाले पल पिरोए हैं, लेकिन फिल्म को और भी ऊंचा उठाने वाला इसका भावनात्मक पहलू है... दरअसल, उन्होंने तनाव को धीरे-धीरे बढ़ने दिया है, जिससे यह कभी भी जल्दबाजी में नहीं लगती।"

तरण आदर्श ने फिल्म के कलाकारों लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की भी खूब तारीफ की है, लक्ष्य ने ऐसा किरदार निभाया है, जिसे देख आप इंप्रेस हो जाएंगे और अनन्या पांडे भी कुछ कम नहीं लगीं, परेश आहूजा ने भी शानदार काम किया। उन्होंने अंत में कहा कि चांद मेरा दिल एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जो अपने टारगेट ऑडियंस से आसानी से कनेक्ट कर पाएगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story