Chand Mera Dil OTT Release: चांद मेरा दिल कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए

Chand Mera Dil OTT Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 22 May 2026 3:12 PM IST
Chand Mera Dil  OTT Release Date
X

Ananya Pandey Lakshya Movie Chand Mera Dil OTT Release Date (Image Credit-Social Media)

Chand Mera Dil OTT Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म Chand Mera Dil आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था। उस समय से ही दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर फिल्म रिलीज हो गई है। ये एक रोमांटिक ड्रामा पर आधारित फिल्म है। Chand Mera Dil फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जो पहले एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है। जिसके बाद सबकुछ बदल जाता है। चलिए जानते हैं, Chand Mera Dil फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी।

चांद मेरा दिल मूवी ओटीटी पर कब रिलीज होगी (Chand Mera Dil Movie OTT Release Date In Hindi)-

Chand Mera Dil फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। तो वहीं ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। Chand Mera Dil फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कहानी चांदनी और आरव के इर्द-गिर्द घूमती है। जो हैदराबाद के एक कॉलेज में मिलते हैं। बाद में प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उनकी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर आकर रूक जाती है। जब अनचाही गर्भावस्था जूझने लगते हैं। चांदनी बच्चे को रखने का फैसला करती है। जिसके बाद दोनों शादी कर लेते हैं और यहाँ से उनकी जिंदगी बदल जाती है। दोनों शादी कर लेते हैं और यहीं से सब कुछ बिगड़ने लगता है। बढ़ती हुई निराशा से उपजी एक कहासुनी मारपीट में बदल जाती है और आगे क्या होगा इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। जिसके लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना होगा।

चांद मेरा दिल सिनेमाघरों के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म ओटीटी पर 45 से 60 दिनों बाद रिलीज होगी। लेकिन अभी तक चांद मेरा दिल कब ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story