Chhath Puja पर बनी पहली फिल्म कौन-सी थी? जानिए छठी मैया की महिमा और सिनेमा से जुड़ा इतिहास

Chhath Puja First Movie: क्या आप जानते हैं छठ पूजा पर पहली बार किस फिल्म में गीत और पूजा के दृश्य दिखाए गए थे

Shikha Tiwari
Published on: 14 Nov 2026 3:36 PM IST
Chhath Puja First Movie
X

Chhath Puja First Movie (Image Credit- Social Media)

Chhath Puja 2026: भारत के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में इस त्योहार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें उगते और डूबते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा की लोकप्रियता सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा में भी इस पवित्र पर्व को जगह मिली है। कई फिल्मों और गीतों में छठ पूजा की परंपरा, आस्था और पारिवारिक भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है। तो वहीं हालहि में द वन में छठ पर्व के महत्व को दिखाया गया। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। क्योंकि बॉलीवुड में भी छठ का महत्व दिखाया गया। लेकिन क्या आपको पता है छठ पर्व पर बनी पहली फिल्म कौन-सी थी। चलिए जानते हैं इसके बारे में

छठ पूजा पर बानी पहली फिल्म कौन-सी थी (Chhath Puja First Movie)-

भारतीय सिनेमा में छठ पूजा को पर्दे पर दिखाने का श्रेय साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'भैया' (Bhaiya) को दिया जाता है। यह फिल्म मुख्य रूप से मगही भाषा में बनाई गई थी। इसे छठ पूजा पर आधारित गीत और पूजा के दृश्यों को दिखाने वाली शुरुआती भारतीय फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में तरुण बोस, पद्मा खन्ना, हेलेन, शुभा खोटे और अचला सचदेव जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में ग्रामीण जीवन, पारिवारिक रिश्तों और त्याग की कहानी दिखाई गई थी।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका छठ पूजा गीत था। फिल्म में 'सूपवे नरियरवे बाजली मूरी मैया' नाम का गीत शामिल किया गया था। इस गीत को उषा मंगेशकर की आवाज से भी खास पहचान मिली। इसका संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया था और गीत के बोल विद्यावासिनी देवी और प्रेम धवन ने लिखे थे। छठी मैया की भक्ति और पारंपरिक पूजा सामग्री का जिक्र करने वाला यह गीत भारतीय सिनेमा के शुरुआती छठ गीतों में शामिल है।

समय के साथ छठ पूजा को भारतीय फिल्मों में भी खास जगह मिलने लगी है। क्षेत्रीय फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक इस पर्व की झलक देखने को मिलती है। छठ पूजा के पारंपरिक गीत, घाटों की रौनक और परिवार के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार को फिल्मों में खूबसूरती से दिखाया गया है। 1961 की फिल्म 'भैया' इस लिहाज से खास है, क्योंकि इसने भारतीय सिनेमा में छठ महापर्व की सांस्कृतिक पहचान को पर्दे पर जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अब जाकर बॉलीवुड फिल्मों में छठ पूजा के महत्व को दिखाया जा रहा है, द वन के बाद आयुष्मान खुराना और शरवरी बाघ की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में भी छठ पर्व को दिखाया गया है। इस फिल्म का गाना 'बुलाए छठी माँ', रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story