Children Day Special 2026: बॉलीवुड के इन सितारों ने बचपन में ही जीता लोगों का दिल, आज हैं सुपरस्टार

Children's Day Special 2026: आज चिल्ड्रन डे मनाया जा रहा है, चलिए जानते हैं इस खास अवसर पर बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने बचपन में शुरू किया अपना करियर

Shikha Tiwari
Published on: 14 Nov 2026 9:50 AM IST
Bollywood Actor And Actress Worked As Child Artist
X

Children Day Special 2026 Bollywood (Image Credit- Social Media)

Children’s Day 2026 Special: हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस यानी चिल्ड्रन्स डे मनाया जाता है। यह दिन बच्चों की मासूमियत, खुशियों और उनके खूबसूरत बचपन को समर्पित है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम बन चुके हैं। बाल दिवस के खास मौके पर आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिन्होंने बचपन में ही कैमरे के सामने अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी।

बॉलीवुड के इन एक्टर और एक्ट्रेस ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया काम (Bollywood Actor And Actress Worked As Child Artist)-

ऋतिक रोशन की बचपन की मूवी (Hrithik Roshan Childhood Movie)-

बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बतौर बाल कलाकार भी फिल्मों में काम किया था। बचपन से ही उनका फिल्मों से रिश्ता रहा है। आज वह बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt Childhood Movie)-

आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने फिल्म संघर्ष में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

रणवीर कपूर की बचपन की मूवी (Ranbir Kapoor Childhood Movie)-

रणबीर कपूर का परिवार लंबे समय से बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भी बचपन में फिल्मों से जुड़कर काम किया। आज रणबीर कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में शामिल हैं।

श्रीदेवी की बचपन की मूवी (Sridevi Childhood Movie)-

श्रीदेवी ने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर वह भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल हुईं।

डार्शील सफारी की बचपन की मूवी (Darsheel Safary Childhood Movie)-

फिल्म 'तारे जमीन पर' से लोकप्रिय हुए डार्शील सफारी ने अपनी मासूम एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया था। ईशान अवस्थी के किरदार में उनकी अदाकारी आज भी लोगों को याद है।

हंसिका मोटवानी की बचपन की मूवी (Hansika Motwani Childhood Movie)-

हंसिका मोटवानी ने टीवी और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। शाका लाका बूम बूम जैसे शो से उन्हें लोकप्रियता मिली। बाद में उन्होंने फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story