TRENDING TAGS :
Cocktail 2 Collection Day 1: शाहिद कपूर के फ्लॉप फिल्मों का कॉकटेल 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, जाने कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज जानिए पहले दिन कितना किया कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Cocktail 2 Collection Day 1: कॉकटेल फिल्म की सीक्वल यानि कॉकटेल 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म के सीक्वल को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा रिव्यू दिया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी देखने को मिली है। जिसके पीछे की वजह है इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हुई है। समंथा रूथ प्रभु की फिल्म माँ इंटी बंगाराम ये फिल्म तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। जिसकी वजह से कॉकटेल 2 पर इसका असर नहीं देखने को मिला है क्योंकि ये हिंदी में नहीं रिलीज हुई है। चलिए जानते हैं कॉकटेल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Cocktail 2 Box Office Collection Day 1)-
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था। तो वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही है। इसके साथ ही सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली है। यदि कॉकटेल 2 के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक 5 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। फिल्म के कलेक्शन में आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
कॉकटेल 2 फिल्म के बारे में (Cocktail 2 Movie Plot)-
कॉकटेल 2 एक आदमी और दो महिलाओं के बीच के रिश्ते की कहानी है। कुणाल दिल्ली एनसीआर में रहने वाला एक शेफ है, जो दीया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है । दोनों 16 साल से साथ हैं और इस रिश्ते से खुश हैं। उन्हें शादी की कोई ज़रूरत महसूस नहीं होती, लेकिन समाज ऐसा नहीं मानता। उन पर शादी करने का दबाव बना रहता है। शादियों का मौसम आ रहा है और दोनों को डर है कि उनसे बार-बार पूछा जाएगा, 'आप शादी कब कर रहे हैं?' इसलिए वे इटली के सिसिली शहर जाने का फैसला करते हैं। सिसिली में उनकी मुलाकात दीया की पुरानी कॉलेज फ्रेंड अलीशा उर्फ एली से होती है। उसकी मौजूदगी उनके रिश्ते में और भी उलझन और पागलपन पैदा कर देती है। आगे क्या होता है,इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।


