TRENDING TAGS :
Cocktail 2 Collection Day 2: कॉकटेल का रिकॉर्ड तोड़ा कॉकटेल 2 ने, किया इतना कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 का चला जादू, जाने कितना किया कलेक्शन
Cocktail 2 Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)
Cocktail 2 Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है।फिल्म की रिलीज से पहले ही तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी. क्योकी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रह रही है। फिल्म को पोस्टिव और नेगेटिव दोनों ही रिव्यू मिले हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Cocktail 2 Box Office Collection Day 2)-
कॉकटेल 2, शाहिद की दूसरी सबसे सफल ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है, इससे पहले कबीर सिंह ने 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और भारत में 279 करोड़ रुपये कमाए थे।फिल्म ने शुक्रवार को 10,458 शो में कुल मिलाकर 20.04% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
फिल्म ने शुक्रवार को 10,458 शो में कुल मिलाकर 20.04% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 11.08% दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो दोपहर में बढ़कर 21.38% और शाम में 23.69% हो गई। रात्रिकालीन शो में सबसे अधिक दर्शक आए, जिनकी ऑक्यूपेंसी 37.62% रही।
Sacnilk के अनुसार, होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड स्तर पर 20.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'कॉकटेल' ने 2012 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹10.95 करोड़ की ओपनिंग की थी।
तो वही फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 4.8 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया है। रात तक का अभी तक डेटा आना बाकी है।
कॉकटेल 2 फिल्म के बारे में (Cocktail 2 Movie Plot)-
कुणाल (Shahid Kapoor) और दीया (Rashmika Mandanna) 16 साल से एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन सामाजिक दबावों के बावजूद उन्होंने कभी शादी करने की ज़रूरत महसूस नहीं की। नशे की हालत में कुणाल मज़ाक में कहता है कि अगर वह कभी दीया को धोखा दे भी तो दीया को कभी पता नहीं चलेगा। वह शेखी बघारते हुए कहता है, "मैं बेवकूफ नहीं हूँ।" दीया को शक होता है, लेकिन सब कुछ जल्दी ही माफ हो जाता है।
सुलह का जश्न मनाने के लिए, वे शादी न करके बचाए गए पैसों से धूप से भरे सिसिली में दस दिन की छुट्टी पर जाते हैं। वहाँ उनकी मुलाकात एली (Kriti Senon) से होती है, जो दीया की दस साल बाद मिली एक पुरानी दोस्त है। लेकिन मन में अभी भी संदेह होने के कारण, दीया एली को कुणाल के साथ थोड़ी छेड़छाड़ करने का सुझाव देती है ताकि पता चल सके कि कुणाल उनको धोखा देता है कि नहीं, आगे क्या होता है, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।


