TRENDING TAGS :
Cocktail 2 Song: हो जाइए तैयार! कॉकटेल 2 का पहला गाना इस दिन होगा जारी
Cocktail 2 First Look: कॉकटेल 2 फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के लिए तैयार है, आइए जानते हैं कब रिलीज होगा।
Cocktail 2 First Song
Cocktail 2 First Song: साल 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल के सीक्वल की चर्चा काफी समय से हो रही है। बता दें मैं धुरंधर 2 मूवी के साथ ही कॉकटेल 2 का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया, वहीं अब मेकर्स कॉकटेल 2 का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं, जी हां! आज अनाउंस कर दिया गया है कि कॉकटेल 2 का पहला गाना कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।
कॉकटेल 2 का गाना कब होगा रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कॉकटेल 2 के पहले गाने से जुड़ा हिंट दे दिया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉकटेल 2 के गाने का पोस्टर साझा किया और साथ ही बताया कि गाना कब रिलीज होगा। पोस्टर में शाहिद कपूर के साथ ही रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आ रहीं हैं। जहां शाहिद कपूर ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना आगे वाली सीट पर उनके पास बैठी हुईं हैं, जबकि कृति सेनन पीछे वाली सीट पर बैठी हुईं हैं।
कॉकटेल 2 का पहला गाना जो रिलीज हो रहा है, उसका टाइटल "जब तलक" है, जो कि बुधवार यानी कि 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। कॉकटेल 2 के पहले गाने "जब तलक" के साथ दर्शक बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें इंतजार है तो सिर्फ 8 अप्रैल का।
क्या है कॉकटेल 2 की कहानी
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी लेस्बियन कपल पर आधारित होगी। लेस्बियन कपल कृति सेनन और रश्मिका मंदाना होंगे, वहीं शाहिद कपूर इनके बीच थर्ड व्हीलिंग करते दिखेंगे, तीनों की तिकड़ी कहानी में देखने में काफी मजा आने वाली है।
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है, इन्होंने ही कॉकटेल को भी डायरेक्ट किया था, जो कि 2012 में आई थी, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे। कॉकटेल 2 फिल्म की बात करें तो फिल्म को लव रंजन ने लिखा और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


