Cocktail 2 Trailer Review: कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज, शाहिद, कृति या रश्मिका किसने लूटी लाइमलाइट

Cocktail 2 Trailer Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, आइए जानते हैं ट्रेलर को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Jun 2026 3:19 PM IST
Cocktail 2 Trailer Review
X

Cocktail 2 Trailer Review

Cocktail 2 Trailer Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। मेकर्स द्वारा फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है, हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गाने ट्रेंड कर रहें हैं, वहीं अब आज मेकर्स ने कॉकटेल 2 का ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जो रिलीज होते ही छा गया है, चलिए जानते हैं कि कॉकटेल 2 का ट्रेलर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ या नहीं।

कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज

कॉकटेल 2 के ट्रेलर में दोस्ती, प्यार और रोमांस के साथ ही बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिल रही है, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, तीनों ही अपने किरदार में बेहतरीन लग रहें हैं। ट्रेलर की बात करें तो इसमें ट्रायंगल लव स्टोरी देखने को मिल रही है, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन कृति सेनन को भी शाहिद कपूर से प्यार हो जाता है, वहीं शाहिद भी रश्मिका के साथ कृति सेनन से भी फ्लर्ट करते नजर आ रहें हैं।


फिल्म में शाहिद कपूर कुणाल के किरदार में नजर आ रहें हैं, कृति सेनन दिया के किरदार में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना एली नामक रोल अदा कर रहीं हैं। कॉकटेल 2 के ट्रेलर में कुणाल, दिया और एली के बीच दोस्ती, रोमांस और लव-ट्रायंगल दिखाया गया है, जिससे इन तीनों के बीच ड्रामा क्रिएट होता है।

कॉकटेल 2 ट्रेलर रिव्यू

कॉकटेल 2 के गाने धमाल मचा ही रहें हैं और अब ट्रेलर ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है, जी हां! कॉकटेल 2 के ट्रेलर को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं यदि आपको बताएं कि ट्रेलर में सबसे अधिक लाइमलाइट किसने लूटी है तो वे कृति सेनन हैं, कृति सेनन का ड्रेसिंग स्टाइल, उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग सब कुछ ऑन प्वाइंट है। ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक दर्शक ने लिखा, "कृति सेनन ट्रेलर की मुख्य स्पॉटलाइट हैं , वह बहुत गॉर्जियस लग रही है।" दूसरे ने लिखा, "कुणाल के रूप में शाहिद कपूर बहुत मस्त लग रहें हैं।" तीसरे ने लिखा, "इनकी केमिस्ट्री देख लग रहा है कॉकटेल 2 हिट होने वाली है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ट्रेलर देखने के बाद मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि कॉकटेल 2 हमें निराश नहीं करेगी, तीनों की तिकड़ी कमाल करेगी।" इसी तरह ट्रेलर की दर्शक खूब तारीफ कर रहें हैं।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

बता दें कि कॉकटेल 2 फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और इसे दिनेश विजान व लव रंजन द्वारा निर्मित किया गया है, फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story