Cocktail 2 Cast Love Story: प्यार, ब्रेकअप, शादी., कॉकटेल 2 की स्टार कास्ट की रियल लाइफ लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प

Cocktail 2 Star Cast Love Story: कॉकटेल 2 फिल्म 19 जून को थिएटरों में रिलीज होने जा रही है, ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले चलिए हम आपको कॉकटेल 2 के स्टार कास्ट की रियल लाइफ प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Jun 2026 5:42 PM IST
Cocktail 2 Star Cast Love Story
X

Cocktail 2 Star Cast Love Story

Cocktail 2 Star Cast Love Story: होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज में सिर्फ दो दिन रह गए हैं, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिस तरह से दर्शक फिल्म के लिए उत्सुक नजर आ रहें हैं, उसे देख साफ है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करेगी। बता दें कि कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, चलिए इन तीनों की रियल लाइफ प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।

कॉकटेल 2 स्टार कास्ट रियल लाइफ लव स्टोरी

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन कॉकटेल 2 में लीड रोल निभाते नजर आएंगे, वहीं अब इन तीनों एक्टर्स की रियल लाइफ प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो जहां शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना शादीशुदा हैं, वहीं कृति सेनन कुंवारी हैं, हालांकि वे सिंगल नहीं, बल्कि रिलेशनशिप में हैं, तो चलिए इन तीनों की प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं -

शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के रियल लाइफ प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। शाहिद कपूर को रियल लाइफ में प्यार, ब्रेकअप और दर्द देखने को मिला, इसके बाद उनकी शादी हुई। शाहिद कपूर का पहला प्यार करीना कपूर थीं, जी हां! शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन दोनों की किस्मत में कुछ और ही लिखा था, जिस वजह से शाहिद कपूर का पहला प्यार अधूरा रह गया। शाहिद कपूर और करीना कपूर की पहली मुलाकात फिल्म 'फिदा' के सेट पर हुई थी, करीना ने जब पहली बार शाहिद कपूर को देखा था, वे तभी उन्हें अपना दिल दे बैठी हैं। करीना ने शाहिद की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया था और फिर शाहिद भी उनके प्यार से पागल हो गए। शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एक साथ कुछ फिल्मों में भी काम किया, जिसमें से "जब वी मेट" सुपरहिट हुई। शाहिद कपूर और करीना कपूर लगभग 3 सालों तक रिलेशनशिप में थे, फिर इनका रिश्ता टूटा गया, रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने एक दूसरे से बातें करना भी बंद कर दिया था। करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने अरेंज मैरिज की। शाहिद कपूर ने 2015 से मीरा राजपूत से शादी रचाई, शाहिद और मीरा के बीच 13-14 सालों का अंतर है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी आज के समय में बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है, दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा जैन और एक बेटी मिशा।


रश्मिका मंदाना

कॉकटेल 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी शादीशुदा हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में वे बेहद खुश हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा संग इसी साल शादी रचाई थी। हालांकि विजय से शादी करने से पहले रश्मिका कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं, रक्षित संग उनकी सगाई भी हो गई थी, हालांकि शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका की मुलाकात विजय देवरकोंडा से हुई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से शुरू हुई थी, इस जोड़ी को पर्दे पर खूब प्यार मिला था, वहीं रियल लाइफ में भी दोनों करीब आए, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को सालों छुपाए रखा, हालांकि कहीं न कहीं फैंस को पता था कि दोनों डेट कर रहें हैं, कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विजय और रश्मिका ने 2026 में राजस्थान के उदयपुर में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार शादी की। फैंस विजय और रश्मिका को एक परफेक्ट जोड़ी का टैग देते हैं।


कृति सेनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की अब तक शादी नहीं हुई है, हालांकि वे सिंगल भी नहीं हैं, जी हां! कृति सेनन का नाम ब्रिटेन के बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जुड़ रहा है। कृति सेनन और कबीर को अधिकतर एक साथ स्पॉट किया जाता है, दोनों की वेकेशन से भी तस्वीरें वायरल होता रहतीं हैं, इतना ही नहीं, कबीर कृति संग उनके फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं। कृति की बहन नुपुर की शादी में भी कबीर मौजूद थे, उन्होंने कृति संग जमकर डांस भी किया था, ये सब बातें बयां करती हैं कि कृति सेनन और कबीर बहिया एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं, हालांकि कृति ने अब तक इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story