Cocktail 2 Budget: कितने में बनीं कॉकटेल 2, शाहिद, कृति या रश्मिका में किसका मेहनताना ज्यादा

Cocktail 2 Budget: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का बजट कितना है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 31 May 2026 4:54 PM IST
Cocktail 2 Budget & Cast Fees
X

Cocktail 2 Budget & Cast Fees

Cocktail 2 Budget & Cast Fees: बॉलीवुड की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2 का प्रमोशन जोरों शोरों से किया जा रहा है, फिल्म की स्टार कास्ट शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुईं हैं, मीडिया द्वारा आए दिन इन तीनों को स्पॉट किया जा रहा है। बता दें कि कॉकटेल 2 बड़े पर्दे पर 19 जून को रिलीज होने जा रही है, चलिए फिल्म की रिलीज से पहले हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म पर कितने करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

कॉकटेल 2 फिल्म का बजट

कॉकटेल 2 मूवी के अब अब तक कुछ मेकर्स ने रिलीज किए हैं, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि अब तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है, दर्शक बेसब्री से ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकटेल 2 का ट्रेलर 2 जून को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, अब यदि आपको कॉकटेल 2 के बजट के बारे में बताएं तो ये फिल्म 80 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई है।


कॉकटेल 2 के लिए किसका मेहनताना ज्यादा

कॉकटेल 2 की फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हैं, चलिए जानते हैं कि इन तीनों में से किसने फिल्म के लिए अधिक फीस चार्ज की है -

शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को कॉकटेल 2 के लिए सबसे मोटी रकम मिली है, जी हां! वे कॉकटेल 2 के सबसे महंगे एक्टर हैं, उन्होंने फिल्म के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

कृति सेनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज किए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सेनन को 15 करोड रुपए मिले हैं।

रश्मिका मंदाना

अभिनेता रश्मिका मंदाना भी कॉकटेल 2 में लीड रोल में नजर आएंगी, मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए दिए हैं। यानी कि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को बराबर फीस मिली है और शाहिद कपूर को सबसे अधिक मेहताना मिला है।

बताते चलें कि होमी अदजानिया ने कॉकटेल 2 को निर्देशित किया है, उन्होंने ही 2012 में आई फिल्म कॉकटेल को निर्देशित किया था, मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई ये फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story