TRENDING TAGS :
Dahaad 2 के साथ वापसी करेंगी Sonakshi Sinha, चलिए जानते हैं कब शुरू होगी शूटिंग
Dahaad 2 Cast: सोनाक्षी सिंहा एक बार फिर से निभाएंगी पुलिस ऑफिसर की भूमिका, दहाड़ का बनेगा सीक्वल, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
Sonakshi Sinha Dahaad 2 Shooting Start Date (Image Credit- Social Media)
Dahaad 2 Movie: दहाड़ फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त आने वाली है। जिसमें लीड रोल के लिए सोनाक्षी सिंहा को फाइनल किया गया है। भारतीय समाज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक समाजिक एक्शन थ्रिलर होगी और सोनाक्षी सिंहा एक सख्त पुलिस अधिकारी के अपने किरदार को फिर से निभाने के लिए उत्साहित हैं। चलिए जानते हैं फिल्म दहाड़ 2 पर क्या अपडेट आया है।
दहाड़ 2 मूवी की शूटिंग जाने कब होगी शुरू (Dahaad 2 Movie Shooting Start Date)-
दहाड़ 2 भी भारतीय समाज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सामायिक एक्शन थ्रिलर होगी और सोनाक्षी सिंहा एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार निभाएंगे। साल की शुरूआत में, रीमा कागती से सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के निर्देशन के लिए सुर्खियाँ बटोरी थी। जिसकी वजह से उनको काफी तारीफ भी मिली थी। सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की रिलीज के तुरंत बाद, फिल्म निर्माता ने दहाड़ के अगले अध्याय को लिखना शुरू कर दिया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दे कि 2023 में सोनाक्षी सिंहा रीमा कागती द्वारा निर्देशित दहाड़ के साथ वेब-सीरीज की दुनिया में कदम रखा था।
खलनायक के रूप में विजय वर्मा के साथ दहाड़ साल की सबसे प्रतिशत वेब-सीरीज में से एक बन गई और दूसरे सीजन के वादे के साथ समाप्त हुई। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रीमा कागती और सोनाक्षी सिंहा Dahaad 2 के लिए फिर से साथ आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार रीमा कागती ने Dahaad 2 की पटकथा तय कर ली है और दिसंबर 2025 में शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है। पटकथा तय हो चुकी है और वेब-सीरीज अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। सोनाक्षी सिंहा एसआई अंजलि भाटी की भूमिका निभाने के लिए वापसी करेंगी। जबकि अन्य किरदारों के लिए कास्टिंग अभी चल रही है। दहाड़ की तरह, दूसरे सीजन में भी एक दमदार अभिनेता खलनायक की भूमिका में होगा और इसके लिए कास्टिंग अभी चल रही है।


