TRENDING TAGS :
DC Collection Day 1: लोकेश कनकराज की DC ने काटा बवाल, पहले दिन छापे खूब नोट
DC Box Office Collection Day 1: लोकेश कनकराज और वामिका गब्बी की फिल्म DC ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया।
DC Box Office Collection Day 1
DC Box Office Collection Day 1: वामिका गब्बी और लोकेश कनकराज की फिल्म "DC" 7 अगस्त से बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, इस फिल्म को दर्शकों, फिल्म क्रिटिक्स और मीडिया द्वारा बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला ही, साथ ही फिल्म कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते नजर आई। जी हां! लोकेश कनकराज और वामिका गब्बी की DC ने ओपनिंग डे (DC Opening Day Collection) पर जबरदस्त कलेक्शन किया, आइए जानते हैं।
DC बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म DC एक एक्शन थ्रिलर है, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है, पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक DC फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 5.70 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया और दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है, जी हां! वीकेंड के चलते आने वाले दो दिनों में ये फिल्म बंपर कमाई कर सकती है। बताते चलें कि फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है, अगर इसी तरह फिल्म प्रदर्शन करती रही तो ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी।
DC फिल्म के बारे में
DC एक रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के साथ ही अभिनेत्री संजना कृष्णमूर्ति भी नजर आ रहीं हैं। फिल्म की दर्शक खूब तारीफ कर रहें हैं। अरुण माथेस्वरन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, दिलचस्प बात तो यह है कि ये फिल्म लोकेश कनगराज की बतौर एक्टर पहली फिल्म है, वे फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, और बतौर एक्टर वे पूरी लाइमलाइट लूट ले गए। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म में म्यूजिक दिया है। बता दें कि फिल्म की कहानी प्रसिद्ध उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है।


