TRENDING TAGS :
Spirit Movie: दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी थी स्पिरिट? मेकर्स का आरोप: लीक कर दी स्क्रिप्ट
Spirit Movie: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट क्यों छोड़ी थी, इसका खुलासा खुद फिल्ममेकर ने किया साथ ही दीपिका पादुकोण पर कई इल्जाम भी लगाए।
Spirit Movie Deepika Padukone
Spirit Movie: संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म स्पिरिट को लेकर सुर्खियों मे बनें हुए हैं, फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दें कि स्पिरिट में पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था, प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वालीं थीं, लेकिन बीच में खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म छोड़ दी, उनके फिल्म छोड़ने की कई वजहें सामने आई, बताया गया कि दीपिका पादुकोण सिर्फ 8 घंटे शूट करना चाहती थीं, इसी तरह कई और खबरें वायरल हुईं, वहीं अब जाकर मेकर्स ने खुद खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की असली वजह क्या थी।
दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी थी स्पिरिट
स्पिरिट निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने खुद दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया। फिल्ममेकर प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि दीपिका पादुकोण फीस को लेकर, शूट के शेड्यूल और प्रोजेक्ट के कुछ पहलुओं को लेकर सहमत नहीं थीं, इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ी।
प्रणय वांगा रेड्डी ने कहा, "कारण वही है जो पहले बताया गया था। एक तो फीस थी, दूसरा टाइमिंग। इसके अलावा कुछ और कारण भी थे। मुझे अभी ठीक से याद नहीं आ रहा है, लेकिन कई बातें थीं। यह संदीप का फैसला था।" प्रणय ने यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी थी। यहां तक कि मेकर्स दीपिका पादुकोण को 5-6 करोड़ रुपए ज्यादा देने के लिए भी तैयार थे, लेकिन फिल्म का कुल बजट और बाकी शर्तें ऐसी थीं कि बात आगे नहीं बढ़ सकी। जब दीपिका पादुकोण की जगह उन्होंने दूसरी एक्ट्रेस की तलाश शुरू की तो दीपिका पादुकोण ने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया। प्रणय ने बताया कि दीपिका पादुकोण के साथ स्पिरिट की कहानी और किरदार पर बातचीत हो गई थी और वो बातें बाहर नहीं आनी चाहिए थी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने सभी बातें लीक कर दीं, जिस वजह से मेकर्स परेशान हो गए थे।
तृप्ति डिमरी ने ली जगह
दीपिका पादुकोण संग जब मेकर्स की बात नहीं बन पाई तो उन्होंने तृप्ति डिमरी को ये फिल्म ऑफर की और अब तृप्ति डिमरी इस फिल्म का हिस्सा हैं। प्रभास और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इस फिल्म में जमेगी। बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन, लेखन और एडिटिंग संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, इसे भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा


