Dhamaal 4 Collection Day 1: धमाल 4 हिट या फ्लॉप, जाने पहले दिन कितना किया कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है

Shikha Tiwari
Published on: 10 July 2026 4:02 PM IST (Updated on: 11 July 2026 10:57 PM IST)
Dhamaal 4 Day 1 Collection
X

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)

Dhamaal 4 Collection Day 1: धमाल फ्रेंचाइजी जिसकी शुरूआत 2007 में हुई थी। ये बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके कुल तीन पार्ट आ चुके हैं। आज धमाल का चौथा पार्ट यानि धमाल 4 आई है। धमाल 4 से दर्शकों को काफी उम्मीदे थी। लेकिन ये फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर उतनी खरी नहीं उतरी है। फिल्म की कहानी बेतुकी है। फिल्म का वीएफएक्स भी काफी अच्छा नहीं है। लेकिन फिल्म में कॉमेडी भर-भरकर है। जिसकी वजह से धमाल 4 को एवरेज रिव्यू मिला है। चलिए जानते हैं धमाल 4 ने सिनेमाघरों में पहले दिन कितने रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है।

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1)-

धमाल 4 की एडवांस बुकिंग में दर्शकों ने रूचि दिखाई थी। जिसे देखकर लग रहा था कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10-15 करोड़ रूपए तक का आकड़ा पार कर लेगी। इसके साथ ही धमाल 4 के रिलीज के बाद वेलकम टू जंगल और अल्फा के कलेक्शन पर भी असर दिखाई देगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही है, धमाल 4 के यदि अबतक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, 4 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर चुकी है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। इसे देखकर लग रहा है कि धमाल 4 पहले दिन 10 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेगी। देखने लायक होगा कि वीकेंट पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी होती है या नहीं, जिस तरह से फिल्म को रिव्यू मिले हैं और अबतक का कलेक्शन उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म एवरेज साबित होगी।

धमाल 4 की कहानी क्या है (Dhamaal 4 Movie Plot)-

धमाल 4 की कहानी, गुड्डू जिनका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। जॉनी जिनका किरदार संजय मिश्रा निभा रहे हैं। के साथ एक एंटीक स्टोर चलाते हैं। और उसे पता चलदात है कि पृथ्वी नाम का एक आदमी कुख्यात समुद्री डाकू शैतान सिंह द्वारा दफनाए गए खजाने के ठिकाने के बारे में जानता है। हालांकि पृथ्वी को पहले ही अधोरा नाम का एक डाकू पकड़ लेता है। जिसका किरदार रवि किशन निभा रहे हैं। अधोरा गलती से खजाने का नक्शा जला देता है। और पृथ्वी इसी का फायदा उठाता है। क्योंकि अब वहीं एकमात्र व्यक्ति है, जिसे खजाने का सटीक स्थान पता है। जिसके बाद गुड्डू भाग जाता है और वो चमोली नामक जगह पर छिप जाता है। जहाँ के लिए गुड्डू, जॉनी और गुड्डू की प्रेमिका निकल लेते हैं। वहाँ पर उनके साथ गुड्डू की प्रेमिका आलिया के बच्चे भी उनके साथ जाते हैं। उनकी मुलाकात पृथ्वी के अलावा वहाँ आदि यानि अरशद वारसी, मानव यानि जावेद जाफरी और आदि की पत्नी रोजी, लल्लन यानि रितेश देशमुख और उसकी पत्नी पारो से होती है। सभी को खजाने के बारे में पता चल जाता है, हर कोई खजाने को हथियाने की कोशिश करता है। आगे क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म अपने नजदीकि सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story