Dhamaal 4 Day 3 Collection: धमाल 4 की छप्परफाड़ कमाई, तीसरे दिन गाड़ दिए झंडे

Dhamaal 4 Day 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, रविवार को फिल्म ने कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 4:23 PM IST
Dhamaal 4 Day 3 Collection
X

Dhamaal 4 Day 3 Collection

Dhamaal 4 Day 3 Collection: अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया हुआ है, जी हां! फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की, दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया, वहीं अब तीसरे दिन बता फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है, जिस तरह फिल्म तीसरे दिन कलेक्शन कर रही है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमाल 4 महज चार दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

अजय देवगन की धमाल 4 ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है, हालांकि कुछ नेगेटिव प्रतिक्रिया भी मिली है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म तीन दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली है, इसी के साथ ही फिल्म में कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं, जी हां! धमाल 4 इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है। धुरंधर 2, बॉर्डर 2, वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला के बाद धमाल 4 का नाम इस लिस्ट में आ गया है।


वहीं, अब धमाल 4 के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म का कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपए रहा, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 23.31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, इस तरह दो दिनों में फिल्म ने कुल 38.81 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया। वहीं अब तीसरे दिन भी फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है, तीसरे दिन यानी कि रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा इस फिल्म को फिल्म रहा है। धमाल 4 ने महज दोपहर 12 बजे तक ही लगभग 8.35 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं शाम 4 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 14.22 करोड़ रुपए हो गया है। आंकड़ों के अनुसार धमाल 4 का तीसरे दिन का कुल कलेक्शन लगभग 25-26 करोड़ रुपए हो सकता है।

धमाल 4 के बारे में

कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन के साथ ही रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन, संजीदा शेख, जावेद जाफरी और अन्य कलाकार लीड रोल में हैं, फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story