TRENDING TAGS :
Dhamaal 4 Critics Review: बिना सिर-पैर वाली फिल्म है धमाल 4, देखिए क्रिटिक्स ने क्या दिया रिएक्शन
Dhamaal 4 Critics Reaction: धमाल 3 फिल्म 10 जुलाई यानी कि कल से थिएटरों में दस्तक देने वाली है, हालांकि क्रिटिक्स द्वारा फिल्म का रिव्यू आज ही कर दिया गया, आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म पर क्या प्रतिक्रिया दी।
Dhamaal 4 Critics Reaction
Dhamaal 4 Critics Reaction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म धमाल 4 की रिलीज में अब कुछ ही घंटे बचे है, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी उत्सुकता देखने को मिल रही है, वहीं देखा जाए तो धमाल 4 की एडवांस बुकिंग भी कमाल की है। हालांकि अब ये तो कल ही पता चलेगा कि धमाल 4 दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। दर्शकों का रिएक्शन भले ही कल पता चलेगा, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स द्वारा धमाल 4 का रिव्यू कर दिया गया है, जी हां! आइए बताते हैं कि धमाल 4 को फिल्म क्रिटिक्स से कैसी प्रतिक्रिया मिली है।
धमाल 4 फिल्म क्रिटिक्स रिएक्शन
धमाल 4 की फिल्म क्रिटिक्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, फिल्म देख फिल्म क्रिटिक ने इसका रिव्यू भी कर दिया है। बता दें कि फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने धमाल 4 को मजेदार फिल्म बताया और इसे पांच में से साढ़े तीन स्टार दिए। यहां पढ़ें उन्होंने फिल्म के बारे में क्या कुछ कहा -
तरण आदर्श ने धमाल 4 का रिव्यू करते हुए लिखा, "धमाल 4 अपने नाम पर खरी उतरती है और पागलपन को एक नए लेवल पर ले जाती है... फ़िल्म के पहले हाफ़ में खूब हँसी-मज़ाक है, इंटरवल के बाद का हिस्सा और शानदार है और क्लाइमैक्स में इमोशन्स का तड़का भी है... इसमें लॉजिक मत ढूंढिए– यह स्ट्रेस दूर करने वाली फ़िल्म है।।डायरेक्टर इंद्र कुमार ने मनोरंजन का हर मसाला इसमें डाला है.... ह्यूमर, खजाने की खोज, समुद्री लुटेरे, हॉरर और यहां तक कि ऑक्टोपस, मगरमच्छ, बाघ और सांप भी.... धमाल 4 वही डिलीवरी करती है, जिसका वादा यह फ़्रैंचाइजी करती आ रही है।"
तरण आदर्श ने फिल्म की कमियां गिनाते हुए लिखा, "कुछ जोक्स उतने मज़ेदार नहीं लगे, जैसे भूत वाला सीन और डरावना हो सकता था... लेकिन कुल मिलाकर, ये छोटी-मोटी कमियां हैं, क्योंकि राइटर्स ने यह पक्का किया है कि 'धमाल 4' एक मज़ेदार और पागलपन भरी राइड बनी रहे।" उन्होंने आगे कहा, "अजय देवगन और संजय मिश्रा की जोड़ी कमाल की है, उनकी कॉमिक टाइमिंग एकदम सही है। अरशद वारसी और जावेद जाफ़री ने बेहतरीन काम किया है, और इस बार उनके साथ संजीदा शेख़ भी हैं, जो ज़बरदस्त लगी हैं।।रितेश देशमुख और अंजलि आनंद को सबसे अच्छे रोल मिले हैं – और दोनों ने उन्हें बखूबी निभाया है... रितेश ने सच में सबका दिल जीत लिया। रवि किशन शानदार हैं और फ़्रैंचाइज़ी में एक नई ऊर्जा लेकर आए हैं।" अंत में उन्होंने फाइनल रिव्यू में कहा - अपना दिमाग और लॉजिक घर पर ही छोड़ जाइएगा, बस आराम से बैठिए और इस राइड का मज़ा लीजिएगा।
तरण आदर्श के रिव्यू से साफ है कि धमाल 4 में कोई सिर पैर नहीं है, इसलिए जब भी दर्शक फिल्म देखने जाएं, तो लॉजिक और सेंस का इस्तेमाल न करें, तभी ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी। धमाल 4 में अजय देवगन के साथ ही रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और संजय मिश्रा जैसे दमदार एक्टर्स हैं। फिल्म कल से बड़े पर्दे में रिलीज हो रही है।


