TRENDING TAGS :
Dhanush-Mrunal Breakup: धनुष और मृणाल ठाकुर का हुआ ब्रेकअप?
Dhanush-Mrunal Thakur Breakup: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक धनुष और मृणाल ठाकुर ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।
Dhanush-Mrunal Thakur Breakup
Dhanush-Mrunal Thakur Breakup: मनोरंजन जगत से जुड़ी आए दिन तमाम तरह की खबरें सामने आती रहतीं हैं, कभी किसी के अफेयर से जुड़ी, तो कभी किसी के ब्रेकअप से जुड़ी या फिर अन्य दिलचस्प खबरें आती रहतीं हैं, जी हां! हाल ही में शरवरी वाघ और सनी कौशल के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं और वहीं अब एक और सेलिब्रिटी कपल के ब्रेकअप की खबरें आ रहीं हैं, जिनका नाम धनुष और मृणाल ठाकुर है। धनुष और मृणाल ठाकुर का ब्रेकअप हो गया है, आइए जानते हैं डिटेल में।
धनुष और मृणाल ठाकुर का हुआ ब्रेकअप
पिछले लंबे समय से खबरें आ रहीं थीं कि धनुष और मृणाल ठाकुर रिलेशनशिप में हैं, यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी चुकीं थीं, हालांकि धनुष और मृणाल ठाकुर ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफशियल तौर पर कंफर्म नहीं किया, मृणाल ठाकुर ने धनुष को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया। यहां तक कि धनुष संग जुड़े सवाल पर मृणाल ठाकुर ने कहा कि वे ये अफवाहें सुन हंसती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मनोरंजन जगत में इनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों में बना रहता था। लेकिन अब सोर्सेज की मानें तो धनुष और मृणाल ठाकुर ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।
कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद मृणाल ठाकुर और धनुष ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया, हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि मृणाल ठाकुर और धनुष का रिश्ता सुर्खियों में तब आया, जब धनुष को मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग में देखा गया, इतना ही नहीं, दोनों कुछ अन्य इवेंट्स में भी साथ नजर आए, तभी से इनके रिश्ते ने तूल पकड़ना शुरू किया, लेकिन अब इनकी राहें जुदा हो गईं हैं।
मृणाल ठाकुर और धनुष वर्कफ्रंट
मृणाल ठाकुर के काम की बात करें तो वे अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" में नजर आईं थीं, जिसमें वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया, वहीं धनुष की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी नई फिल्म OM का ऐलान किया, जिसका दमदार टीजर उन्होंने शेयर किया था। धनुष के साथ इस फिल्म में ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला भी मुख्य किरदारों में हैं, उनकी ये फिल्म अक्टूबर महीने में रिलीज होगी।


