TRENDING TAGS :
Dharmendra-Hema Last Video: धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी का आखिरी वीडियो ये रहा, देख मायूस हुए फैंस
Dharmendra-Hema Malini Last Video: धर्मेंद्र के निधन को दो महीने होने वाले हैं और अब हेमा मालिनी संग उनका आखिरी वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
Dharmendra-Hema Malini (Photo- Social Media)
Dharmendra-Hema Malini Last Video: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को गुजरे हुए दो महीने होने वाले हैं, उन्होंने 24 नवंबर को इस दुनिया की हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, भले ही धर्मेंद्र के निधन को दो महीने होने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार अभी तक इस गम से बाहर नहीं निकल पाया है, जी हां! चाहे उनके बेटे हों या फिर उनकी दूसरी पत्नी और बेटियां आज भी उनकी आंखों से धर्मेंद्र को खोने का दुख साफ नजर आता है, इसी बीच धर्मेंद्र का उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी संग आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए हैं।
धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी का आखिरी वीडियो
धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के कुछ प्यार भरे लम्हें देखने को मिल रहें हैं। बता दें कि इस वीडियो को राइटर और डायरेक्टर अनिरुद्ध चावला के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के पीछे अनिरुद्ध भी नजर आ रहें हैं।
अनिरुद्ध चावला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में धर्मेंद्र को याद करने की बात कही है। वहीं वीडियो के बारे में आपको बताएं तो उसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी सोफे पर बैठे हुए हैं, दोनों ने अपनी फिल्म "आस पास" का पोस्टर हाथ में पकड़ा हुआ है, और इसी फिल्म का गाना "दरिया में फेंक दो चाभी" गा रहें हैं, हेमा मालिनी वीडियो में खुलकर हंस भी रहीं है और धर्मेंद्र अपने पैर से ताल से ताल मिला रहें हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का ये हैप्पी वीडियो देख फैंस इमोशनल हो गए हैं।
धर्मेंद्र के जाने से टूट गईं हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी धर्मेंद्र के निधन से बुरी तरह टूट गईं हैं, वे कई इंटरव्यू में अपने दर्द भी बयां कर चुकीं हैं कि किस तरह धर्मेंद्र के निधन के बाद वे अकेली पड़ गईं हैं। हेमा मालिनी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अवॉर्ड देते समय बेहद गुस्से में नजर आएं थीं, हेमा मालिनी के इस वीडियो को देख जहां कई लोगों के उन्हें ट्रोल किया, वहीं बहुत से लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि हेमा मालिनी अभी भी धर्मेंद्र के जाने के दुख से उबर नहीं पाईं हैं। बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कॉन्सर्ट करने वालीं हैं, ये कॉन्सर्ट 21 और 29 मार्च 2026 को कनाडा के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।


