Dharmendra को निधन के बाद मिला पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया स्वीकार, दोनों बेटे नहीं आए नजर

Dharmendra Padma Vibhushan 2026: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनको मिला, पद्म विभूषण अवॉर्ड पत्नी हेमा मालिनी ने किया स्वीकार, बेटी अहाना लगी रोने

Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2026 6:17 PM IST
Dharmendra Padma Vibhushan Awards 2026
X

Dharmendra Padma Vibhushan Receive Wife Hema Malini (Image Credit-Social Media)

Dharmendra Padma Vibhushan 2026: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी फैन फॉलोईंग दर्शकों के बीच काफी ज्यादा थी। लेकिन पिछले साल बॉलीवुड ने वो सितार हमेशा के लिए खो दिया। Dharmendra काफी समय से बीमार थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में मीडिया में उनके मरने की अफवाहें सामने आई थी। जिसके बाद उनका परिवार और करीबी काफी क्रोधित हुए। और धर्मेंद्र सही होकर अस्पताल से सहीं होकर घर आ गए। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही उनके देहांत की खबरें सामने आई। परिवार ने काफी नीजि तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। तो वहीं धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में हेमा मालिनी और उनकी बेटियाँ भी काफी देर बाद ही शामिल हुई थी। तो वहीं धर्मेंद्र के निधन के बाद आज उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए उनको पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसको उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने स्वीकार किया है।

धर्मेंद्र को मिला निधन के बाद पद्मविभूषण अवॉर्ड हेमा मालिनी ने किया स्वीकार (Dharmendra Padma Vibhushan Award Receive By Hema Malini)-

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को निधन के बाद पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनके अवॉर्ड को स्वीकार किया है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखकर उनकी बेटी भावुक हो उठीं। दिग्गज अभिनेता के असाधारण योगदान के लिए देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ।


समारोह के वीडियो और तस्वीरों में अहाना देओल को हेमा के सम्मान ग्रहण करने के दौरान भावुक होते हुए देखा गया। इस पल ने ऑनलाइन प्रशंसकों के दिलों को छू लिया, जिनमें से कई ने कहा कि यह सम्मान, भले ही देरी से मिला हो, लेकिन धर्मेंद्र के परिवार और उनके फैंस के लिए ये खुशी का पल है।

लेकिन इस दौरान लोगों के मन में एक और सवाल था कि इस दौरान उनके दोनों बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी पहली पत्नी वहाँ नहीं नजर आई। लेकिन सनी देओल और बॉबी देओल को धर्मेंद्र के निधन के बाद बहन ईशा देओल के साथ देखा गया है। भले ही धर्मेंद्र हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के दोनों बेटों ने उनके लिए शांति समारोह का आयोजन अलग-अलग किया हो। लेकिन उनके बीच रिश्ता काफी मजबूत है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story