TRENDING TAGS :
Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सम्मानित होंगे पद्म विभूषण अवॉर्ड से
Padma Awards 2026: फिल्मी दुनिया से कई दशकों तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
Padma Awards 2026: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इसकी घोषणा हुई है, जिन हस्तियों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, उन सभी लोगों को राष्ट्रपति खुद पुरस्कार देंगी। बता दें कि पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण और लंबे समय तक योगदान दिया हो, वहीं अब दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, उनका नाम भी इस लिस्ट में है।
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है, हालांकि उन्हें मरणोपरांत सम्मान दिया जा रहा है। बता दें कि धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, धर्मेंद्र को नाम पद्म विभूषण की सूची में सुन फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
24 नवंबर को धर्मेंद्र का हुआ था निधन
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की 2 महीने बीत चुके हैं, उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अपने मुंबई स्थित घर पर अपनी आखिरी सांस ली थी। धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड जगत की गहरा झटका लगा था, फैंस भी कई दिनों तक सदमे में थे, वहीं उनका परिवार तो अब तक इस दुख से बाहर नहीं आ पाया है, जब भी धर्मेंद्र की बात होती है तो उनके परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो जाती हैं।
जीवन के अंतिम दिनों तक कर रहे थे काम
धर्मेंद्र ने बहुत ही कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और देखते ही देखते वे लोगों के दिलों के शहजादे बन गए थे। धर्मेंद्र के पीछे लड़कियां दीवानी हुआ करतीं थीं। बता दें कि जहां लोग जीवन के एक मुकाम पर पहुंचकर काम से ब्रेक ले लेते हैं, वहीं धर्मेंद्र अपने जीवन के अंत तक काम करते रहे, जी हां! उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों को काम किया, उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम "इक्कीस" था।


