Lock Upp 2 Highest Paid Contestants: लॉकअप 2 में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? कौन है नंबर वन पर

Lock Upp 2 Highest Paid Contestants: लॉकअप सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स की फीस रिवील हो चुकी है, आइए जानते हैं कि लॉकअप 2 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2026 12:19 PM IST (Updated on: 12 July 2026 12:20 PM IST)
Lock Upp 2 Highest Paid Contestants
X

Lock Upp 2 Highest Paid Contestants

Lock Upp 2 Highest Paid Contestants: एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां नजर आ रहीं हैं, यहां तक कि शो में कुछ बड़े चेहरे भी है। लॉकअप 2 जब से शुरू हुआ है, पहले ही दिन से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना लिया है, और अब हर बढ़ते एपिसोड के साथ यह रियलिटी शो और अधिक इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। वहीं इसी के साथ ही दर्शक यह भी जानना चाह रहें हैं कि लॉकअप 2 का हिस्सा बनें कंटेस्टेंट्स ने कितनी फीस ली है, और इस सीजन में किस कंटेस्टेंट को सबसे अधिक फीस दी जा रही है, आइए हम आपको बताते हैं।

लॉकअप सीजन 2 में किसे मिल रही सबसे अधिक फीस

लॉकअप 2 का हिस्सा बने कुछ कंटेस्टेंट्स की फीस रिवील हो चुकी है, और साथ ही यह भी खुलासा हो गया है कि लॉकअप 2 का सबसे मंहगा कंटेस्टेंट्स है कौन?


धीरज धूपर

टीवी इंडस्ट्री के शाहरुख खान कहलाने वाले अभिनेता धीरज धूपर लॉकअप 2 में नजर आ रहें हैं, उनकी हर हफ्ते की फीस 25 लाख रुपए है, जी हां! इसी के साथ ही धीरज धूपर को लॉकअप 2 का सबसे महंगा खिलाड़ी भी बताया जा रहा है।

राम कपूर

अभिनेता राम कपूर भी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, उन्होंने भी लॉकअप 2 के लिए अच्छी खासी रकम वसूली है। राम कपूर की हर हफ्ते की फीस 15-20 लाख रुपए बताई जा रही है।

हर्षद चोपड़ा

अभिनेता हर्षद चोपड़ा भी इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में गिने जाते हैं, उनकी फीस के बारे में बताएं तो उन्होंने 12-15 लाख रुपए हर हफ्ते के हिसाब से लिया है।

शिवांगी जोशी

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा शिवांगी जोशी ने भी भारी भरकम फीस ली है, उनकी हर हफ्ते की फीस 10-12 लाख रुपए है।

शिल्पा शिंदे

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने लॉकअप 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, और उनके लॉकअप में जाते ही और अधिक बवाल मच गया है। शिल्पा शिंदे फुल कंटेंट दे रहीं हैं, उनकी फीस के बारे में बताएं तो उनकी हर हफ्ते की फीस 15 लाख रुपए है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story