Dhruv Rathee कितने पढ़े लिखे हैं? कैसे पहुंचें भारत से जर्मनी, जानिए यहां

Dhruv Rathee Education: मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी कितने पढ़े लिखे हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Oct 2026 3:51 PM IST
Dhruv Rathee Education
X

Dhruv Rathee Education

Dhruv Rathee Education: मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, ध्रुव राठी इन दिनों भारत में हैं और 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की चर्चा थी। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि अपने वीडियो के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाने वाले ध्रुव राठी आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां से अपनी पढ़ाई पूरी की है, आइए जानते हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं ध्रुव राठी

ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा (रोहतक) में ही हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 2012 में 12वीं की परीक्षा पास की थी और इसमें करीब 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हरियाणा में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला किया और आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गए, और अब वहीं बस चुके हैं। ध्रुव राठी अपनी बीवी व एक बेटे के साथ जर्मनी में ही रहते हैं।


जर्मनी से हासिल की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री

ध्रुव राठी ने जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इसी इंस्टीट्यूट से रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की। ध्रुव राठी ने इसी दौरान ही अर्थशास्त्र (Economics) और राजनीति विज्ञान (Political Science) में भी डिग्री हासिल की।

ध्रुव राठी के पास है कितनी डिग्रियां?

ध्रुव राठी के पास तीन डिग्रियां हैं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर डिग्री के साथ ही उन्होंने इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में भी बैचलर डिग्री हासिल की है।

कैसे शुरू हुआ ध्रुव राठी का यूट्यूब करियर

ध्रुव राठी के यूट्यूब करियर की शुरुआत साल 2014 में एक हॉबी के तौर पर हुई थी, जब वे जर्मनी में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनका पहला यूट्यूब वीडियो एक वाटर पार्क का ट्रैवल Vlog था, जिसे उन्होंने अपने iPhone 5s से शूट किया था। अपने इस पहले वीडियो को एडिट करने में उन्हें दो महीने से ज्यादा का समय लगा था। ध्रुव राठी को असली पहचान तब मिली जब उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाना शुरू किया।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story