TRENDING TAGS :
Dhruv Rathee जर्मनी में शुरू हुई प्रेम कहानी, पत्नी को धोखा देने का लगा आरोप
Dhruv Rathee Love Story: मशहूर यूट्यबर ध्रुव राठी सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने इंडिया आए हैं, चलिए जानते हैं इनकी लव-स्टोरी के बारे में
Dhruv Rathee Love Story (Image Credit- Social Media)
Dhruv Rathee Love Life: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर अपने यूट्यूब वीडियोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। ध्रुव राठी वर्तमान समय भारत की सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। तो वहीं अब जाकर ध्रुव राठी भारत आए हुए हैं। और वो सीजेपी के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाले थे। लेकिन उनके प्रोटेस्ट में जाने से पहले ही उनको पुलिस द्वारा उनके घर से डिटेन कर लिया गया। जिसके बाद ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके साथ क्या हुआ था। तो वहीं ध्रुव राठी की नागरिकता पर भी सवाल उठा था। लेकिन आज हम ध्रुव राठी के पर्सनल लाइफ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं, कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी और कैसे शुरू हुई इनकी लव-स्टोरी
ध्रुव राठी की लव-स्टोरी (Dhruv Rathee Love Story)-
ध्रुव राठी ने द वायर को दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात उनकी पत्नी जूली से 2014 में जर्मनी में एक साधारण ट्राम यात्रा के दौरान हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ध्रुव इंटर्नशिप के लिए यात्रा कर रहे थे। जबकि जूली स्कूल जा रही थी। दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। और उन्होंने शादी कर ली।
ध्रुव राठी 2014 में जूली से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए शरमा गई। उन्होंने बताया कि जब वे जर्मनी में एक ट्राम में मिले थे। तब दोनों की उम्र 19 साल थी। ध्रुव इंटर्नशिप के लिए ट्राम का इस्तेमाल करते थे। जबकि जूली स्कूल जाने के लिए ट्राम का प्रयोग करती थी। नियमित यात्रा के बाद दोनों की बातचीत रिश्ते में बदल गई। ध्रुव और जूली ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले कई सालों तक डेटिंग की। उन्होंने 2019 में वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते की जानकारी साझा की और खबरों के अनुसार उसी समय जूली को शादी का प्रस्ताव दिया था। सात साल से अधिक समय तक साथ रहने के बाद, इस जोड़े ने नवंबर 2021 में शादी कर ली। उनका विवाह समारोह ऑस्ट्रिया के वियना में बेल्वेडेरे पैलेस में हुआ।
मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस जोड़े ने भारतीय विवाह परंपराओं के अनुसार भारत में एक समारोह आयोजित किया। उनका रिश्ता काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर ही पनपा था, और शादी ने उनके चाहने वालों को उनके साथ बिताए जीवन की एक झलक सीधे तौर पर देखने का मौका दिया। ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत 2014 में ही की थी।
ध्रुव राठी के ऊपर उनकी पत्नी को धोखा देने का आरोप भी लगा था। लेकिन बाद में ध्रुव राठी ने क्लियर कर दिया। इन दावों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि आरोप फैलाने वालों ने फर्जी एआई-जनरेटेड चैट बनाने की कोशिश तक नहीं की। ध्रुव ने जोर देकर कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास सफल नहीं होंगे और उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी अपनी पत्नी को धोखा नहीं देंगे।


