Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी, जानिए एक कॉन्सर्ट का कितना करते चार्ज

Diljit Dosanjh Concert Fees: सिंगर दिलजीत दोसांझ के जिस कॉन्सर्ट पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगाई थी, अब मंजूरी दे दी है, जानिए एक कॉन्सर्ट का कितना करते चार्ज

Shikha Tiwari
Published on: 24 Oct 2026 11:09 AM IST
Diljit Dosanjh Delhi Concert Police Grant Permission
X

Diljit Dosanjh Concert Fees (Image Credit-Social Media)

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में 30 अक्टूबर को कॉन्सर्ट होने वाला था। लेकिन सुरक्षा नियमों को हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट की परमिशन नहीं थी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कुछ स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी एक ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। लेकिन अब जाकर दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को परमिशन दे दी है। इसके बारे में खुद सिंगर ने वीडियो शेयर करके जानकारी दी है। चलिए जानते हैं एक कॉन्सर्ट का कितना चार्ज करते हैं दिलजीत दोसांझ

दिल्ली दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी (Diljit Dosanjh Delhi Concert Grants Permission)-

दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर को देश की राजधानी में होने वाले अपने कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली आने की पुष्टि की है। अपने इंडिया ऑरा टूर के दिल्ली लेग को लेकर हुए विवाद के बाद, दिलजीत दोसांझ ने इस बात पर अटकलों पर विराम लगा दिया है कि वह कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे या नहीं। सिंगर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस विवाद को लेकर चल रही चर्चा और मीडिया रिपोर्ट्स पर भी कटाक्ष किया। "मैं बस इतना कहना चाहता था: क्या रील्स बन गए? क्या ट्वीट्स हो गए? क्या आप लोगों का काम हो गया? क्या न्यूज़रूम की बहसें खत्म हो गईं? अब हम 30 तारीख को दिल्ली में मिलेंगे। बस बहस पर बहस, ट्वीट पर ट्वीट पोस्ट करते रहेंगे। मैं आपको बताता हूँ कि यह क्या है: दिल्ली में मिलते हैं। मैं आ गया हूँ," दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में कहा। वीडियो शेयर करते हुए सिंगर-एक्टर ने यह भी लिखा, "मिल्डे एन दिल्ली. ऑरा इंडिया टूर 2026."

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट फीस (Diljit Dosanjh Concert Fees)-

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की फीस के बारे में बात करें तो एक कॉन्सर्ट के लिए 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। इनके टिकट की कीमतें शहर, टियर और जगह पर भी निर्भर करती हैं। प्राइवेट कॉन्सर्ट के दिलजीत दोसांझ रिपोर्ट के अनुसार 4 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत (Diljit Dosanjh Concert Ticket Price)-

बुकमॉय शो के अनुसार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट की कीमत

• स्टैंडर्ड / सिल्वर / जनरल एडमिशन-1,000 से 6,000 रूपए

• गोल्ड / VIP / लाउंज एरिया- 4,400 से 15,000 रूपए

• फैन पिट / प्रीमियम सेक्शन- 8,900 से ₹19,999 (टॉप-टियर पैकेज 18,000–35,000 से ज्यादा रूपए तक हो सकती है।)

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story