Kantara: Chapter 1 में होंगे दिलजीत दोसांझ? जानिए क्या है सच

Kantara: Chapter 1: सोशल मीडिया पर खबरें फैली हुईं हैं कि अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी Kantara: Chapter 1 फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन क्या सच में ऐसा है, आइए हम आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Sept 2025 6:32 PM IST
Kantara: Chapter 1
X

Kantara: Chapter 1 (Photo- Social Media)

Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्‍टर 1' के लिए दर्शकों ने अभी से ही उल्टी गिनना शुरू कर दिया है, ये फिल्म अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी से ही जबरदस्त हाइप बन चुकी है, जी हां! वहीं पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें फैली हुईं हैं कि अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन क्या सच में ऐसा है, आइए हम आपको बताते हैं।

क्या कांतारा चैप्‍टर 1 में होंगे दिलजीत दोसांझ

साल 2022 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की एक्‍शन एपिक फिल्‍म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा दिया था। कांतारा के हिट होते ही मेकर्स ने अनाउंस कर दिया था कि कांतारा का पार्ट 2 भी आएगा, जिसका टाइटल "कांतारा चैप्‍टर 1" है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे, उनके साथ ही इस अभिनेता जयराम, राकेश पुजारी, रुक्‍म‍िणी वसंत, गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में दिखाईं देंगे, इसी बीच सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा है कि पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन क्या वे इस फिल्म में बतौर एक्टर नजर आएंगे, इसका खुलासा हो चुका है।


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड जगत में खबरें हैं कि दिलजीत दोसांझ ने कांतारा के मेकर्स के साथ कोलेबोरेशन किया है, ऐसे में कुछ दर्शकों को लगने लगा कि दिलजीत इस फिल्म में कुछ खास रोल अदा करेंगे, फैंस के बीच उनके कैमियो की चर्चा होने लगी, फिलहाल अब दिलजीत दोसांझ ने खुद ही सच से पर्दा उठा दिया है, जी हां! दिलजीत दोसांझ ने बताया कि कांतारा चैप्टर 1 में उनका एक गाना होगा। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आ रहें हैं। दिलजीत और ऋषभ शेट्टी एक गाने के लिए कोलेबोरेट कर रहें हैं। यह सुन दिलजीत दोसांझ के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। भले ही कांतारा चैप्टर 1 में दिलजीत दोसांझ नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनकी आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी।

कब रिलीज हो रही कांतारा चैप्टर 1

कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है, वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह फिल्‍म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को पैन इंडिया रिलीज हो रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story