Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दुबे की पटना से पाकिस्तान 2, जानिए कब होगी रिलीज

Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने अपनी आने वाली फिल्म "पटना से पाकिस्तान 2" से जुड़ा अपडेट शेयर किया है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Sept 2024 3:27 PM IST
Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दुबे की पटना से पाकिस्तान 2, जानिए कब होगी रिलीज
X

Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में बनाई जाती हैं, इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो दुनिया भर में नाम कमा रहें हैं, जी हां! पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनका काम खुद उनके फैंस के बीच बोलता है। फिलहाल आज हम यहां भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की बात कर रहें हैं, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म "पटना से पाकिस्तान 2" से जुड़ा अपडेट शेयर किया है, आइए बताते हैं।पटना से पाकिस्तान...

Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में बनाई जाती हैं, इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो दुनिया भर में नाम कमा रहें हैं, जी हां! पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनका काम खुद उनके फैंस के बीच बोलता है। फिलहाल आज हम यहां भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की बात कर रहें हैं, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म "पटना से पाकिस्तान 2" से जुड़ा अपडेट शेयर किया है, आइए बताते हैं।

पटना से पाकिस्तान 2 की शूटिंग शुरू

दिनेश लाल यादव सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स की दुनिया में भी अपनी दमदार पहचान बना चुके हैं। दिनेश लाल यादव दोनों ही फील्ड में खूब नाम कमा रहें हैं, वहीं यदि उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वह बैक टू बैक धमाकेदार फिल्मों में नजर आते हैं, अब उन्होंने फिर अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम "पटना से पाकिस्तान 2" है।

कब रिलीज होगी पटना से पाकिस्तान 2

दिनेश लाल यादव के फैंस उन्हें प्यार से निरहुआ कहते हैं, उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कमाल का योगदान दिया है, वे जिस भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं, वो फिल्म हिट हो जाती है, दिनेश लाल यादव की जोड़ी दर्शक अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ बेहद पसंद करते हैं, ये दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के बेहद ही खास दोस्त हैं। वहीं इस फिल्म में भी निरहुआ के अपोजिट आम्रपाली दुबे को कास्ट किया गया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव ने अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म "पटना से पाकिस्तान 2" से जुड़ी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। दिनेश लाल यादव ने जानकारी दी है कि पटना से पाकिस्तान 2 फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

वहीं दिनेश लाल यादव के फैंस बेहद खुश नजर आ रहें हैं, उनका कहना है कि वे कबसे पटना से पाकिस्तान के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहें थे, कुछ फैंस ने तो अभी से ही इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है, जबकि प्रेम राय फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story