TRENDING TAGS :
Dinesh Lal Yadav Nirahua ने अपने बच्चों के सामने कबूला अपना और Amrapali Dubey का रिश्ता, देखें
Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali Dubey Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने बच्चों और आम्रपाली दुबे के साथ हुए स्पॉट सोशल मीडिया पर वाडियो हुआ वायरल
Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali Dubey Video (Image Credit- Social Media)
Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali Dubey: भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जिसके पीछे की वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ भी है। यह पहली बार नहीं है जब दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हो, बता दें कि इससे पहले भी दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। जिसके पीछे की वजह है दिनेश लाल यादव और आम्रपाली का रिश्ता, काफी समय से दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी के रूप में दर्शक आम्रपाली दुबे को जानते थे। लेकिन कुछ समय पहले जब दिनेश लाल यादव निरहुआ के गृह प्रवेश का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी नजर आई थी। उस समय बहुत से लोगों को पता चला कि दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा यादव है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ आम्रपाली दुबे और बच्चों के साथ आए नजर वीडियो वायरल (Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali Dubey Video With Children)-
दिनेश लाल यादव निरहुआ अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ ही नजर आते हैं। यही नहीं जगद्गुरु रामाचार्यभद्र जी महाराज ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि जब दिनेश लाल यादव निरहुआ उनके पास आये थे। तब उन्होंने बताया था कि आम्रपाली जी उनकी पत्नी हैं। लेकिन बाद में निरहुआ का उनकी पत्नी मंशा यादव संग गृहप्रवेश के समय का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पहली बार निरहुआ अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। यही नहीं निरहुआ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके घरवालों ने उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ करवाई थी। बस वो इस रिश्ते को एक फर्ज की तरह निभा रहे हैं। वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते। इसके बारे में उन्होंने अपने बच्चों को भी बताया है। जिसके बाद निरहुआ को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
तो वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ का इन सबके बीच आम्रपाली दुबे और उनके बच्चों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ उनकी बेटी और बेटे नजर आ रहे हैं। जैसे कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
इसके बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली यादव एक बार फिर से ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन जिस तरह से दोनों अब बच्चों के साथ भी पब्लिक प्लेस पर नजर आ रहे हैं। उसको देखते हुए लग रहा है कि निरहुआ के बच्चों को भी पता है कि आम्रपाली दुबे उनके पापा की बहुत अच्छी दोस्त हैं। क्योंकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को दोस्ती से ज्यादा नहीं बताया है।


