Peddi Controversy: जान्हवी कपूर के अश्लील सीन पर Peddi डायरेक्टर का बयान, कहा- मस्ती भरा रोमांस...

Peddi Hot Scenes Controversy: पेद्दी में जान्हवी कपूर के दिखाए गए अश्लील और भद्दे सीन्स पर अब निर्देशक बुचि बाबू सना ने अपना रिएक्शन दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2026 10:19 AM IST
Peddi Hot Scenes Controversy
X

Peddi Hot Scenes Controversy

Peddi Hot Scenes Controversy: राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, अपनी ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की, जी हां! वर्ल्डवाइड स्तर पर इस फिल्म ने 135 करोड़ से अधिक का कलेक्शन पहले दिन किया। Peddi में राम चरण की परफॉर्मेंस, उनकी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस सबकी खूब तारीफ हो रही है, लेकिन एक चीज जो दर्शकों के गले के नीचे नहीं उतर रही, वो है जान्हवी कपूर के अश्लीलता से भरे सीन्स, जिसके लिए दर्शक फिल्म के डायरेक्टर कर भड़क गए हैं, वहीं अब इस पूरे मामले में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

पेद्दी के निर्देशक बुचि बाबू का बयान

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi विवादों से घिर गई है, फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन जान्हवी कपूर के रोल की वजह से फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जी हां! इस फिल्म में जान्हवी कपूर का रोल महज 15 मिनट का है, इतनी कम स्क्रीन प्रेजेंस के बावजूद भी निर्देशक का पूरा फोकस उनकी एक्टिंग पर नहीं, बल्कि उनके बॉडी पर है, जी हां! बुचि बाबू सना ने फिल्म में जान्हवी कपूर एक ऑब्जेक्ट की तरह इस्तेमाल किया है, सिर्फ उनकी कमर और ब्रेस्ट पर पूरा फोकस किया है, जो फिल्म में बेहद गंदा लग रहा है और इस वजह से दर्शक निर्देशक के साथ ही राम चरण और जान्हवी कपूर पर अपनी भड़ास निकाल रहें हैं।


दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार का कोई महत्व ही नहीं है, आखिर कब तक मेकर्स लीडिंग एक्ट्रेस को इस तरह ट्रीट करेंगे, पूरे सोशल मीडिया पर ही निर्देशक की थू-थू हो रही है, वहीं अब बुचि बाबू सना ने खुद इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। बुचि बाबू सना ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि लोगों को ये सीन इतने बुरे लगेंगे। हम तो बस राम चरण और जान्हवी कपूर के बीच एक मस्ती भरा प्यार का किस्सा दिखाना चाहते थे। लेकिन अब हम ज्यादा ध्यान रखेंगे और बेहतर तरीके से चीजें दिखाएंगे।"

बात करें फिल्म पेद्दी (Peddi Collections) की, तो राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ ही इस फिल्म में बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, उपेंद्र लिमये और शिवराजकुमार जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story