Divyanka Tripathi Baby Boy: दिव्यांका त्रिपाठी बनी माँ, दिया जुड़वा बेटों को जन्म

Divyanka Tripathi Twins Boy: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

Shikha Tiwari
Published on: 26 May 2026 12:10 PM IST
Divyanka Tripathi Baby Boys
X

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Welcome Twins Baby Boy (Image Credit-Social Media)

Divyanka Tripathi Baby Boy: ये हैं मोहब्बते और अन्य टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Divyanka Tripathi जिन्होंने अपने फैंस को इस साल ये खुशखबरी सुनाई थी। कि वो दो से तीन होने जा रहे हैं। और अब वो पल आ ही गया है। जब Divyanka Tripathi और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के पिता (Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Welcome Twins Baby Boy)-

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था। 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया दोनों के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। 26 मई को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर दो जुड़वां बेटों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करके खुशखबरी दी। पोस्टर पर लिखा था, “हमने खुशी मांगी थी… भगवान ने कहा, ‘दुगुनी खुशी दे दो।’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।”

अपने कैप्शन में, नए माता-पिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए! दिवेक और मैं माता-पिता बनने के इस अद्भुत नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। #दिवेक #बेबीबॉयज #दिवेकबेबीज #ट्विन्स #न्यूपेरेंट्स।”


दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया द्वारा जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी शेयर करने के बाद, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने उनको शुभकामनाएं दी है।

मार्च में, इस जोड़े ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की। दिव्यांका के मैटरनिटी फोटोशूट की झलकियाँ साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “10 साल बाद एक नया मोड़। कुछ सफ़र जल्दबाज़ी के बारे में नहीं होते... वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है... ज़िंदगी उसमें एक सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी उस पल को जी रहे हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story