TRENDING TAGS :
Shakti Shalini Villain: अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी में एक नहीं, होंगे दो विलेन, मिलिए पूरी कास्ट से
Shakti Shalini Villain: अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी में एक नहीं, बल्कि दो खूंखार विलेन नजर आएंगे, चलिए आपको फिल्म की पूरी कास्ट के बारे में बताते हैं।
Shakti Shalini Villain (Photo- Social Media)
Shakti Shalini Villain: मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही फिल्म शक्ति शालिनी लगातार चर्चाओं में बनीं हुई है, इस फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म से अनीत पड्डा का लुक भी जारी किया जा चुका है, जिसे देखन के बाद से ही दर्शक इस फिल्म को लेकर अभी से ही बेहद एक्साइटेड हैं। शक्ति शालिनी मूवी का क्रेज लोगों में जबरदस्त बना हुआ है और इसी के साथ ही फिल्म से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट भी सामने आ रही है, वहीं अब जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो ख़तरनाक विलेन होंगे, चलिए आपको उनके नाम बताते हैं।
शक्ति शालिनी की स्टार कास्ट
शक्ति शालिनी मूवी में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे और इसी के साथ ही कुछ जाने माने एक्टर्स का फिल्म में कैमियो भी होगा, आइए जानते हैं -
अनीत पड्डा
अनीत पड्डा इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीत पड्डा का फिल्म में डबल रोल होगा, वे शक्ति और शालिनी दो किरदारों में नजर आएंगी।
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शक्ति शालिनी मूवी का हिस्सा हैं, रिपोर्ट की मानें तो रणदीप हुड्डा फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।
विनीत कुमार सिंह
जाने माने अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी इस फिल्म में नजर आएंगे, विनीत कुमार सिंह को भी दर्शक विलेन के रोल में ही देखेंगे। यानी कि रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह दोनों ही शक्ति शालिनी में खलनायक का रोल अदा करते नजर आएंगे।
नाना पाटेकर
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
सीमा बिस्वास
अभिनेत्री सीमा बिस्वास भी अनीत पड्डा की इस फिल्म में एक खास रोल अदा करते दिखाईं देंगी।
शक्ति शालिनी कैमियो
शक्ति शालिनी मूवी में कुछ एक्टर्स का कैमियो होगा, लंबे समय से यह बातें सामने आ रहीं हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार और अभिनेता विशाल जेठवा का शक्ति शालिनी में कैमियो होगा।
कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी
अनीत पड्डा की फिल्म शक्ति शालिनी के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि अनीत पड्डा का इस फिल्म में खतरनाक अंदाज देखने को मिलेगा, सैयारा मूवी अनीत की पहली फिल्म थी, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज नजर आया था और अब शक्ति शालिनी में उनका रूप देखने लायक होगा। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म शक्ति शालिनी अगले साल जनवरी (Shakti Shalini Release Date) महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।


