Mohanlal के बेटे मजदूर के रूप में कर रहे जीवन व्यतीत,पत्नी हैं फिल्म मेकर,जाने किस धर्म को मानते हैं

Mohanlal Birthday: मलयालम एक्टर मोहनलाल आज अपना 66वॉ जन्मदिन मना रहे हैं, चलिए जानते हैं मोहनलाल के बारे में उनके पर्सनल लाइफ और अन्य चीजे से जुड़ी जानकारियों के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2026 9:17 AM IST
Drishyam 3 Actor Mohanlal Son Net Worth Biography Wife Family
X

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Special (Image Credit- Social Media)

Mohanlal Birthday: मलयालम फिल्म इंड्रस्टी के सबसे चर्चित अभिनेता Mohanlal जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म दृश्यम रही है। जिसकी तीन किस्ते आ चुकी हैं। दृश्यम सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी बन गई है। दृश्यम 3 आज सिनेमाघरों में Mohanlal के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। तो वहीं Mohanlal की मलयालम फिल्म दृश्यम की हिंदी रीमेक बनी है। जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए। तो वहीं दृश्यम 3 (Drishyam 3) में भी वो नजर आएंगे। आज हम Mohanlal के फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

मोहनलाल बर्थडे स्पेशल (Mohanlal Birthday Special)-

मोहनलाल के परिवार के बारे में (Mohanlal Family)-

मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 में केरल में हुआ था। उनका वास्तविक नाम रोशन लाल है। तो वहीं मोहनलाल का पूरा नाम मोहनलाल विश्वनाथम है। मोहनलाल के पिता का नाम विश्वनाथ नायर एक वकील है, केरल राज्य के सेवानिवृत्त विधि सचीव हैं। तो वहीं उनकी माता संथाकुमारी एक हाउसवाइफ थी। दोनों का निधन हो चुका है। मोहनलाल की पत्नी का नाम सुचित्रा बालाजी हैं, जोकि एक फिल्म निर्माता और व्यवसायी हैं। मोहनलाल और सुचित्रा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम प्रणव मोहनलाल है। और बेटी का नाम विस्मया मोहनलाल है। मोहनलाल के एक और भाई थे। जिनका नाम प्यारेलाल है, जिनका सेना अभ्यास के दौरान निधन हो गया।



मोहनलाल के बेटे और बेटी क्या करते हैं (What Is Mohanlal Son And Daughter Doing)-

मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल (Mohanlal Son) एक अभिनेता के साथ ही साथ पार्श्व गायक हैं। उन्होंने हृदयम और वर्षागल्कु शेषम में काम किया है। लेकिन उनकी माँ सुचित्रा बालीजी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बेटे को स्वतंत्र रूप से घूमना पसंद है। तो वहीं इस समय वह स्पेन के एक फार्म में "वर्क अवे" कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इन अवधियों के दौरान, वह एक मजदूर के रूप में काम करते हुए सादा जीवन व्यतीत करते हैं। जानवरों की देखभाल और खेतों के काम करते हैं। मोहनलाल की बेटी एक विस्मया मोहनलाल एक लेखिका हैं।



मोहनलाल किस धर्म को मानते हैं और उनकी जाति क्या है (Mohanlal Religion And Caste)-

मोहनलाल हिंदू धर्म को मानते हैं, और वो केरल के पथानामथिट्टा जिले में नायर परिवार से संबंध रखते हैं।




Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story