Drishyam 3 Collection Day 1: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, जाने कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जानिए फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2026 4:30 PM IST
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1
X

Mohanlal Movie Drishyam 3 Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 Collection Day 1: मलयालम फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। Drishyam 3 में मुख्य भूमिका में एक बार फिर से मोहनलाल ने वापसी की है। Drishyam 2 की कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई थी। उसके बाद से ही दर्शकों को Drishyam 3 का बेसब्री से इंतजार था। आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Drishyam अब सिर्फ एक फिल्म ही नहीं फ्रेंचाइजी बन गई है। Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। चलिए जानते हैं Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 1)-

Drishyam 3 का निर्देशन जीतू जोसेफ किया है। इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, आशा सारथ, शांति मायादेवी, वीना नंदकुमार ने वापसी की है। Drishyam 3 मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुई है। Drishyam 3 की कहानी की शुरूआत वहीं से होती है, जहाँ से Drishyam 2 की कहानी का अंत हुआ था।

Drishyam 3 के यदि कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन 35.15 करोड़ रूपए का कलेक्शन करेगी। तो वहीं Drishyam 3 के यदि अबतक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अभी तक वास्तविक कलेक्शन का आकड़ा आना बाकी है। जोकि आज देर रात तक आ जाएगा।

दृश्यम 3 की कहानी क्या है (Drishyam 3 Plot)-

Drishyam 3 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहाँ से Drishyam 2 की कहानी का अंत होता है। जॉर्जकुट्टी एक थिएटर मालिक और फिल्म निर्माता के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपने परिवार की कहानी से प्रेरणा लेकर उन्होंने दृश्यम नामक एक फिल्म बनाई है। जो शहर में चर्चा का विषय बन गई है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। लोग उनके जीवन से जोड़ते हैं। जॉर्जकुट्टी को डर सताने लगता है कि कहीं उसका रहस्य उजागर ना हो जाए। जिसका असर उसकी मानसिक स्थिति पर पड़ता है। जिसके बाद मीडिया उसके पीछे पड़ जाती है। आगे क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए पूरी फिल्म देखनी होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story