TRENDING TAGS :
Drishyam 3 Day 3 Collection: दृश्यम 3 ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, बनेगी 100 करोड़ी फिल्म
Drishyam 3 Day 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 तीसरे दिन धुंआधार कमाई करते नजर आ रही है, आइए जानते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन कितना होगा।
Drishyam 3 Day 3 Collection
Drishyam 3 Day 3 Collection: मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, जब फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, तभी से दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर होड़ मची थी, और अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो थिएटरों में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ है। दृश्यम 3 को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, दर्शकों की मानें तो दृश्यम 3 से ज्यादा अच्छी दृश्यम और दृश्यम 2 थी, कहानी थोड़ा और दिलचस्प हो सकती है, हालांकि इसके बावजूद भी फिल्म देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में थिएटर में पहुंच रहें हैं। तीसरे दिन भी मोहनलाल की दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते नजर आ रही है, आइए जानते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन कितना हो सकता है।
दृश्यम 3 कलेक्शन डे 3
मोहनलाल की दृश्यम 3 ने जिस तरह से ओपनिंग ली थी, उसे देख लग रहा था कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड बना लेगी, लेकिन फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन तेजी से गिरा, हालांकि तीसरे दिन फिल्म अच्छी कमाई करते नजर आ रही है। दृश्यम 3 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरा और इसने महज 11.05 करोड़ रुपए ही कमाए। हालांकि तीसरे दिन का कलेक्शन थोड़ा बेहतर होता नजर आ रहा है, वीकेंड का फायदा इस फिल्म को मिलता नजर आ रहा है, आंकड़ों को देखा जाए तो ये फिल्म तीसरे दिन 12-14 करोड़ रुपए का कलेक्शन करती नजर आ रही है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर अब तक इस फिल्म ने 76.18 करोड़ रुपए का धमाकेदार बिजनेस कर लिया है, जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
मोहनलाल की दृश्यम 3 के बारे में
मोहनलाल की दृश्यम 3 की बात करें तो, जीतू जोसेफ ने फिल्म को निर्देशित भी किया है, उनके द्वारा ही दृश्यम की अब तक की सारी फ्रेंचाइजी को डायरेक्ट किया गया है। दृश्यम 3 लगभग 100 करोड़ के बजट में बनीं है, जिसमें मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरथ जैसे सितारे नजर आ रहें हैं, इन सभी ने फिल्म में अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।


