TRENDING TAGS :
Drishyam 3 Day 7 Collection: 7वें दिन भी दृश्यम 3 की धुआंधार कमाई, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
Drishyam 3 Day 7 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने कमाई के मामले में तेजी से रफ़्तार पकड़ी हुई है, आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
Drishyam 3 Day 6 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त धाक जमाए हुए है, फिल्म हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है। दृश्यम 3 की रिलीज को सात दिन हुए और इन सात दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है, फिल्म जब से रिलीज हुई है, लगातार डबल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है, चलिए जानते हैं कि सातवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होने वाला है।
दृश्यम 3 डे 7 कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की दर्शक खूब वाहवाही कर रहे हैं, फिल्म की कहानी और क्लाइमेक्स देख दर्शक स्तब्ध रह गए, फिल्म दर्शकों को बहुत अधिक पसंद आ रही है, जो इसकी कमाई देख साफ है। वहीं दृश्यम 3 के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 62 करोड़ रुपए था, वहीं दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 52 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया, इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 114 करोड़ रुपए कमा लिए।
दृश्यम 3 का तीसरे दिन का कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपए रहा, चौथे दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपए कमाए, पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपए रहा, इस तरह पांच दिनों में दृश्यम 3 फिल्म का टोटल कलेक्शन 215.50 करोड़ रुपए हो गया। वहीं छठे दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, छठे दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपए कमाए, इस तरह 6 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 230.50 करोड़ रुपए हो गया है। अब सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट बताएं तो फिल्म सातवें दिन भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है, रफ़्तार भले थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन शाम सात बजे तक फिल्म 8 करोड़ से अधिक रुपए कमा लिए हैं, ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन सातवें दिन 11-14 करोड़ रुपए तक हो सकता है।
दृश्यम 3 फिल्म के बारे में
दृश्यम 3 एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में हैं। अभिषेक पाठक ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।


