TRENDING TAGS :
Jeethu Joseph: दृश्यम 3 निर्देशन जीतू जोसेफ हैं कितने अमीर? क्या करते हैं बीवी व बच्चे, जानिए सब कुछ
Drishyam 3 Director Jeethu Joseph: मोहनलाल की दृश्यम 3 को निर्देशित करने वाले जीतू जोसेफ की निजी जिंदगी के बारे मे आइए विस्तार से जानते हैं।
Drishyam 3 Director Jeethu Joseph
Drishyam 3 Director Jeethu Joseph: जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनीं फिल्म दृश्यम 3 को लेकर फैंस के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म आज से थिएटरों में रिलीज हो गई है। दृश्यम 3 की रिलीज के साथ ही फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पहले दृश्यम, फिर दृश्यम 2 और अब दृश्यम 3 को उन्होंने जिस तरह निर्देशित किया है, उसके बाद तो दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, चलिए इसी बीच हम आपको जीतू जोसेफ की निजी जिंदगी के बारे में डिटेल में बताते हैं।
जीतू जोसेफ का फिल्मी करियर
जीतू जोसेफ का नाम आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है, उन्होंने ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जीतू जोसेफ का जन्म 10 नवंबर 1972 को केरल के मुवत्तुपुझा में हुआ था। उन्हें खासतौर पर मलयालम फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता है, लेकिन मलयालम के साथ ही वे कुछ हिंदी और कुछ तमिल फिल्में भी निर्देशित कर चुके हैं। बता दें कि जीतू जोसेफ की पहली फिल्म मलयालम थ्रिलर 'डिटेक्टिव' (Detective) है, जो वर्ष 2007 में रिलीज़ हुई थी। उनकी इस फिल्म में सुरेश गोपी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जीतू जोसेफ ने अपने अब तक के करियर में लगभग 18-19 फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।
जीतू जोसेफ फैमिली
जीतू जोसेफ की निजी जिंदगी के बारे में बताएं तो उनकी शादी लिंटा जीतू (Linta Jeethu) से हुई है, उनकी शादी एक अरेंज-कम-लव मैरिज थी। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही जीतू जोसेफ ने लिंटा जीतू से शादी रचाई थी। दिलचस्प बात तो यह है कि जीतू जोसेफ की पत्नी लिंटा भी मलयालम सिनेमा में एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में सक्रिय हैं, उन्होंने जीतू की कई फिल्मों, जैसे कि 'दृश्यम', 'आदि' और 'नेरू' में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कर चुकीं हैं। जीतू और लिंटा की दो बेटियां हैं - जिनके नाम कैथरीन जीतू और कैटिना जीतू हैं। जीतू जोसेफ अपने परिवार संग एक सफल और खुशहाल जीवन जी रहें हैं।
जीतू जोसेफ कितने अमीर हैं
जीतू जोसेफ का नाम आज के समय में मलयालम इंडस्ट्री के सफल निर्देशकों की लिस्ट में गिना जाता है, रईसी के मामले में भी वो कुछ कम नहीं हैं। जीतू जोसेफ ने त्रिवेंद्रम (Trivandrum) में अपना खुद का सपनों का घर बनाया है, जिसे उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरह से सजाया है। जीतू जोसेफ के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं, जैसे - टोयोटा (Toyota) और बीएमडब्ल्यू (BMW), वहीं अब यदि जीतू जोसेफ की नेट वर्थ के बारे में बताएं तो उनकी टोटल नेटवर्थ 25 से 40 करोड़ रुपए आंकी गई है।


