Drishyam 3 Opening Day Prediction: दृश्यम 3 ओपनिंग डे पर रचेगी इतिहास, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Drishyam 3 Opening Day Prediction: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ओपनिंग डे पर इतिहास रचने वाली है, आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 May 2026 9:55 PM IST
Drishyam 3 Opening Day Collection Prediction
X

Drishyam 3 Opening Day Collection Prediction

Drishyam 3 Opening Day Collection Prediction: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता एकदम हाई लेवल पर है, सिर्फ कुछ घंटे और, उसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। सुपरहिट फिल्म दृश्यम की तीसरी फ्रेंचाइजी को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, क्योंकि सुनने में आया है कि फिल्म की कहानी में ऐसे ट्विस्ट और सस्पेंस होने वाले हैं, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे और उन्हें एक भी मिनट के लिए अपनी सीट से उठने नहीं देंगे। फिल्म से दर्शकों को बहुत अधिक उम्मीदें हैं, जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है, उसके अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है, आइए जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना होगा।

दृश्यम 3 ओपनिंग डे कलेक्शन

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है, इसका अंदाजा प्री टिकट सेल से ही लगाया जा सकता है। जी हां! दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड स्तर पर एडवांस बुकिंग में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, अभी से ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है और तो और अब टिकटें भी नहीं मिल रही हैं, क्योंकि ऑलमोस्ट शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखें तो दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में ही 20 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जिससे साफ है कि भारत में ये फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर लगभग 21-22 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी, वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का बिजनेस लगभग 35 करोड़ रुपए तक हो सकता है। जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहें हैं, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि दृश्यम 3 मलयालम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन सकती है।

दृश्यम 3 स्टार कास्ट

बताते चलें कि मलयालम की दृश्यम 3 हिंदी भाषा में नहीं रिलीज की जाएगी, दर्शक इसे मलयालम के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में ही देख सकेंगे। बताते चलें कि मोहनलाल की दृश्यम 3 में अभिनेत्री मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी, आशा शरथ, शांति मायादेवी और वीना जैसे कलाकार हैं, फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है, जो 21 मई से सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story